बूंदी

रथ पर बिराजे 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी, फिर ‘छोटीकाशी’ सहित प्रमुख कस्बों में हुआ यह

भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए।
less than 1 minute read
Apr 17, 2019
rath par biraaje 24ven teerthankar bhagavaan mahaaveer svaamee, phir c
रथ पर बिराजे 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी, फिर ‘छोटीकाशी’ सहित प्रमुख कस्बों में हुआ यह

बूंदी. भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम हुए। बूंदी में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर को कलशाभिषेक के बाद भगवान की रथयात्रा निकाली गई। नैनवां में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर जैन युवा संगठन के तत्वावधान में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कोटिया जैन मंदिर से रवाना हुई जिसमें सबसे आगे घोड़े व हाथियों पर इंद्र बिराजमान थे। शोभायात्रा सदर बाजार, मालदेव चोक, गढपोल, उनियारा तिराहा, भगतसिंह सर्किल, बस स्टैंड होकर कनक सागर तालाब की पाल पर स्थित पाण्डुक शिला पर पहुंची। जहां पर श्रीजी का अभिषेक किया।
हिण्डोली कस्बे में जैन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। सुबह 8.30 बजे जैन समाज के महिला पुरुष बड़ा मंदिर एकत्र हुए। जहां से बैंड बाजे की धुन के साथ शोभायात्रा शुरू हुई जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंचबालियथ धाम पहुंची। पेच की बावड़ी, जजावर व देई में भी प्रभात फेरियां निकाली गई।

Updated on:
17 Apr 2019 01:49 pm
Published on:
17 Apr 2019 01:49 pm