बूंदी

सीमाज्ञान को लेकर ठप हुआ काम तो नरेगा श्रमिकों का यूं फूटा रोष

बूंदी पंचायत समिति के अन्थड़ा गांव में चल रहा मनरेगा कार्य रविवार को गांव के कुछ लोगों ने रुकवा दिया।
less than 1 minute read
Apr 21, 2019
seemaagyaan ko lekar thap hua kaam to narega shramikon ka yoon phoota
सीमाज्ञान को लेकर ठप हुआ काम तो नरेगा श्रमिकों का यूं फूटा रोष

तालेड़ा. बूंदी पंचायत समिति के अन्थड़ा गांव में चल रहा मनरेगा कार्य रविवार को गांव के कुछ लोगों ने रुकवा दिया। जिससे मनरेगा में कार्यरत पांच दर्जन श्रमिक कार्य स्थल पर बैठे रहे। श्रमिकों ने कार्य रूकवाने की सूचना अंथडा सरपंच अनुसुईया मेघवाल को दी। सरपंच ने कार्य स्थल पर पहुंचकर कार्य में व्यवधान पैदा करने वाले लोगों से समझाइश की, लेकिन वह सीमाज्ञान नहीं होने तक कार्य नहीं करने देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में सरपंच ने कार्य रूकवाने की सूचना बूंदी पंचायत समिति विकास अधिकारी, सहायक अभियंता व अन्य अधिकारियों को दी। दोपहर तक कार्य शुरु नहीं हो सका। कार्य बंद होने के बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। अंंथड़ा गांव से बनकाखेड़ा जाने वाले मार्ग की वितरिका तक मनरेगा में उक्ïत कार्य स्वीकृत हुआ था। ग्रेवल सडक़ बनने के बाद अंथड़ा से बम्बोरी पंचायत के बनकाखेड़ा, ऐबरा, झुवासा, सहित अन्य गांवों की दूरी घटने के साथ राह सुगम होती। इस मार्ग पर सडक़ नहीं होने से इन गांवों के लोगों को अंथड़ा स्थित अरणा माताजी के आने के लिए बीस से चालीस किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। पंचायत ने उक्ïत कार्य आसपास के गांवों के ग्रामीणों की सुविधा के लिए मनरेगा में स्वीकृत करवाकर चालू करवाया था।

Updated on:
21 Apr 2019 01:24 pm
Published on:
21 Apr 2019 01:24 pm