बूंदी

भगवान राम व सीता की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

नैनवां। धानुगांव के रघुनाथ मंदिर में राम व सीता की प्रतिमाओ को पहना रखे चांदी के मुकुट, जिनको चोर उतारकर ले गए

less than 1 minute read
Sep 11, 2024
नैनवां। धानुगांव के रघुनाथ मंदिर में राम व सीता की प्रतिमाओ को पहना रखे चांदी के मुकुट, जिनको चोर उतारकर ले गए

नैनवां. थाना क्षेत्र के धानुगांव के रघुनाथ मंदिर से सोमवार रात को चोर भगवान राम व सीता की प्रतिमा के सिर के चांदी के मुकुट उतारकर ले गए। मंदिर के ताला लगा हुआ नहीं था।
दोनों मुकुटों की कीमत 60 हजार रुपए बताई है। मंगलवार सुबह पुजारी मंदिर में सेवा करने गया तो प्रतिमाओं के सिर पर पहना रखे मुकुट गायब दिखे तो चोरी का पता चला। पुजारी हरिशंकर शर्मा ने मंगलवार दोपहर को मंदिर में हुई चोरी की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में लिखा कि सोमवार रात को अज्ञात व्यक्ति रघुनाथ मंदिर से राम व सीता की प्रतिमाओं के सिर पर लगे चांदी के मुकुट उतारकर ले गए। सुबह सेवा पूजा करने गया तो मुकुट गायब मिले। इधर थानाधिकारी महेंद्रकुमार यादव ने बताया कि पुजारी ने रिपोर्ट दी है, जिसकी जांच की जा रही है।

मोर का शिकार करने के सहयोगी आरोपी को जेल भेजा
इंद्रगढ़
. राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के मामले में सहयोगी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र ङ्क्षसह वर्मा ने बताया कि गत दिनों इन्द्रगढ़ क्षेत्र के इंद्राणी बांध पर मादा मोर का शिकार में सहयोगी आरोपी जीतू कुमार निवासी मोहनपुरा को गिरफ्तार कार्यालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मोर का शिकार करने के मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार इंद्राणी बांध पर विगत 20 अगस्त को चार राष्ट्रीय पक्षी मादा मोर का शिकार करते हुए वन्य जीव प्रेमियों ने आरोपियों को पकड़ लिया था,लेकिन आरोपी मौके से मोटरसाइकिल चोर फरार हो गए थे। इस मामले में वन विभाग ने 28 अगस्त को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कंजर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।

Published on:
11 Sept 2024 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर