बूंदी

तेजाजी के गीत गाकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां, देर रात तक झूमते रहे दर्शक

कस्बे में चल रहे चार दिवसीय वीर तेजाजी मेले के तीसरे दिन जानकी कला मंडल ने लोक गाथाएं गाकर भगवान तेजाजी की लीला का मंचन किया।
2 min read
Sep 22, 2018
tejaajee ke geet gaakar dee manamohak prastutiyaan, der raat tak jhoom
तेजाजी के गीत गाकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां, देर रात तक झूमते रहे दर्शक

करवर. कस्बे में चल रहे चार दिवसीय वीर तेजाजी मेले के तीसरे दिन जानकी कला मंडल ने लोक गाथाएं गाकर भगवान तेजाजी की लीला का मंचन किया।
इस दौरान कलाकारों द्वारा कॉमेडी, गीत, भजन व नृत्य की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। इससे पहले सरपंच सुनीता नागर, मेला संयोजक रामरतन सैनी आदि ने गणमान्य लोगों का स्वागत किया।
आंतरदा में चल रहे चार दिवसीय दहेलवालजी महाराज के मेले में बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चो ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह थे व अध्यक्षता सहकारी समिति अध्यक्ष शोजीलाल गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य बुद्धिप्रकाश प्रजापत थे। अतिथियों का सरपंच विजय कंवर, उपसरपंच शोजीलाल गुर्जर आदि ने स्वागत किया।
नोताडा. कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय तेजाजी महाराज के मेले में टीना भारती म्यूजिकल गु्रप कोटा की ओर से भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महन्त महेन्द्रदास महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने श्याम भजनो पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बसोली. ग्राम पंचायत ओवण में आयोजित वीर तेजाजी महाराज के मेले में स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेला समिति के अध्यक्ष बनवारी मीणा ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
दबलाना. कस्बे में शुक्रवार को थाकाजी महाराज का मेला लगा। थाकाजी के थानक पर दिन भर दर्शन करने वालों की भीड़ रही। दिन के समय थानक से झण्डी की सवारी निकाली गई।
लबान. कोटा खुर्द गांव में आयोजित चार दिवसीय वीर तेजाजी महाराज के मेले में गुरुवार रात को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभूदयाल मीणा ने बताया कि मुख्य अतिथि अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि अर्जुन सिंह, रामगोपाल मीणा रहे। अध्यक्षता कन्यालाल मीणा (फौजी) ने की।
देई. लाम्बाबरडा गांव मे चल रहे तीन दिवसीय तेजाजी महाराज के मेले का समापन हुआ।
रामरतन खटाणा ने बताया कि मुख्य अतिथि देई थानाअधिकारी दौलतराम साहू थे व अध्यक्षता भाजयुमो मण्डल करवर अध्यक्ष मदन गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच मोडसा मोजीराम गुर्जर, श्योकरण गुर्जर आदि थे।
गोठड़ा. कस्बे में चल रहे दो दिवसीय तेजाजी मेले का समापन गुरुवार रात्रि को भजन संध्या के साथ हुआ। भजन संध्या की शुरुआत गायक रामप्रकाश जांगीड़ ने पधारो गजानंद आज म्हारे द्वार से की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश गुर्जर थे व अध्यक्षता सरपंच बाबूलाल सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य श्योसिंह, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सैनी, उप सरपंच लादू लाल सैनी थे।
कापरेन. नगरपालिका के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय वीर तेजाजी मेले में गुरुवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। महाकाल भजन पर कलाकारों ने भगवान शिव की वेशभूषा में सामूहिक नृत्य पेश किया।

Published on:
22 Sept 2018 12:07 pm