बूंदी

शहर में मुख्य सड़क पर सीपेज ड्रेन का नाला क्षतिग्रस्त

शहर में मुख्य सड़क मार्ग पर शक्ति चौराहे पर सीपेज ड्रेन पर बना नाला क्षतिग्रस्त हो रहा है, जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
less than 1 minute read
Jul 27, 2025
शहर में मुख्य सड़क पर सीपेज ड्रेन का नाला क्षतिग्रस्त
कापरेन शहर के शक्ति चौराहे पर मुख्य सड़क मार्ग पर सीपेज ड्रेन पर बना क्षतिग्रस्त नाला।

कापरेन. शहर में मुख्य सड़क मार्ग पर शक्ति चौराहे पर सीपेज ड्रेन पर बना नाला क्षतिग्रस्त हो रहा है, जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। शहरवासियों ने ड्रेन के नाले की मरम्मत करवाने की मांग की है। शहरवासी ललित मीणा, अर्जुन खींची, अरुण मीणा,पार्षद कमला शंकर आदि ने बताया कि शहर में शक्ति चौराहे पर मुख्य सड़क मार्ग पर आवागमन के लिए सीपेज ड्रेन पर बना नाला काफी पुराना हो गया है।

नाला कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो रहा है। शहर का मुख्य मार्ग होने से नाले पर दिन रात आवागमन बना रहता है और काफी संख्या में वाहनो का आवागमन होता है। वहीं सड़क नाले पर बसों एव वाहनों का भी आवागमन रहता है। बरसात अधिक होने पर सीपेज ड्रेन में पानी की आवक बढ़ जाती है। बरसात के दौरान कई बार ओवरफ्लो होता है।नाले की मरम्मत नहीं होने से नाले के ढहने और हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

शहरवासियों का कहना है कि नाले की मरम्मत और नव निर्माण को लेकर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। शहरवासियों ने पालिका प्रशासन से नाले को तोड़कर नया नाला निर्माण करवाने और सड़क मार्ग पर नाले की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की है, जिससे आवगमन भी सुगम हो और दुर्घटनाओं की आशंका खत्म हो।

Updated on:
27 Jul 2025 06:32 pm
Published on:
27 Jul 2025 06:32 pm