बूंदी

बालक-बालिकाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता

राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों तथा एसडीएमसी सदस्यों ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Jul 30, 2024
बालक-बालिकाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता
बूंदी की महारानी बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित लोग।

बूंदी. राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यो, प्रधानाध्यापकों तथा एसडीएमसी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती पूजन के साथ किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेन्द्र व्यास ने प्रस्तुत किया एवं कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयर पर्सन के प्रतिनिधि के रूप रचना लूथरा थी। जिन्होंने अपने सबोधन में परिवार से लेकर विद्यालय तक बालक-बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सचेत रहने की महत्ती आवश्यकता बताई। उन्होंने इसके लिए शिक्षकों के कर्त्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। साइबर सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर लोकेश जैन ने ऑनलाइन गतिविधियों की मॉनिटरिंग करते रहने पर जोर दिया और ऑनलाइन रहने का भी समय सुनिश्चित करने की बात कहीं।

उन्होंने कहा कि साइबर खतरों से सभी को अलर्ट रहने की जरुरत है। फ्रॉड किसी के साथ भी हो सकता है,इसके प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार, मुय जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. महावीर कुमार शर्मा ने सबोधित किया। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य कनक शर्मा ने सभी का आभार जताया।

इस दौरान कार्यक्रम में डाइट के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश गोस्वामी, शैक्षिक प्रकोष्ठ चंद्रप्रकाश राठौर, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हुकमचंद जाजोरिया,एपीसी समसा दिलीप सिंह गुर्जर, सुनीता कटारा, कार्यक्रम अधिकारी राजेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Published on:
30 Jul 2024 07:23 pm