दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर क्षेत्र में स्थित लबान इंटरचेंज से यातायात मंगलवार से शुरू हो गया। क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते मेगा कोटा दौसा हाइवे की जर्जर पुलिया के कारण एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया था।
लबान. दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर क्षेत्र में स्थित लबान इंटरचेंज से यातायात मंगलवार से शुरू हो गया। क्षेत्र में अतिवृष्टि के चलते मेगा कोटा दौसा हाइवे की जर्जर पुलिया के कारण एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया था।
जानकारी अनुसार विगत दिनों हुई बरसात के बाद मेगा हाइवे पर पापड़ी पुलिया व बाबई पुलिया की जर्जर हालत को देखते हुए जिला कलक्टर के निर्देश पर एक्सप्रेस वे पर लबान इंटरचेंज पर वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया था। बाद में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा कोटा जिले में भी गोपालपुरा से आगे ङ्क्षलक रोड पर इसी की जर्जर पुलिया पर वाहनों के दबाव को देखते हुए टोल नाको को बंद कर बेरिकैड्स लगा कर बन्द कर दिया था। बाद में स्थानीय प्रशासन द्वारा पापड़ी व बाबई पुलिया का मरम्मत कार्य किए जाने से अब एक्सप्रेस वे पर भी वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है।
वाहनों चालकों को होगी सुविधा
एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कोटा के गोपालपुरा से चढ़ कर लबान टोल नाके उतर कर कोटा दौसा मेगा हाइवे से होकर सवाई माधोपुर कुश्तला नाके एक्सप्रेस का उपयोग कर सकेंगे। इससे पूर्व एक्सप्रेस वे बन्द होने से उनको कोटा बूंदी होकर उनियारा से होकर सवाईमाधोपुर आना पड़ रहा था, जिससे उनको करीब 50 से 60 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था
एक्सप्रेस वे से उतरने के बाद ङ्क्षलक रोड पर जिले में पापड़ी व बाबई और कोटा जिले में एक पुलिया पर मरम्मत कार्य किया गया, जिसके एक्सप्रेस वे पर विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात बन्द किया गया था। मंगलवार से अब वाहनों का आवगमन शुरू कर दिया गया है।
इकबाल खान, एरिया मैनेजर, एक्सप्रेस वे