इस चौखट पर आरोपी, फरियादी और पुलिस टेकती है मत्था

इस चौखट पर आरोपी, फरियादी और पुलिस टेकती है मत्था नगर की सुख समृद्धि के लिए स्थापित किया था मंदिर

less than 1 minute read
Jul 29, 2017
famous shiv tample in shahpur
famous shiv tample in shahpur
शाहपुर.
नगर के पुलिस थाना परिसर में एक ऐसा प्राचीन शिव मंदिर है जहां आरोपी से लेकर फरियादी और पुलिस भी मत्था टेकती है। इस मंदिर की ख्याती धीरे-धीरे दूर तक जा पहुंची है। ऐसा माना जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है। यह मंदिर कई साल पहले नगर की सुख समृद्धि के लिए स्थापित किया गया था।

इस मंदिर की ख्याती को देखते हुए इस थाने में जो भी प्रभारी आता है, वह पहले यहां शिश नवाना नहीं भूलता। मंदिर में यहां अब हर साल
पर मेला लगाया जाता है। सावन के पूरे महीने में यहां भोले बाबा की जय-जयकार होती रहती है। आमतौर पर पुलिस थाने से दस हाथ दूर से गुजरने वाले कई लोग भी अक्सर इस मंदिर में आकर मत्था टेेकते हैं।

100 साल पुराना है मंदिर-

नगर के सुधाकर चौधरी ने बताया कि मंदिर 100 साल से अधिक प्राचीन है। इस मंदिर को नगर की सुख समृद्धि के लिए स्थापित किया था। जिस तरह उज्जैन के महाकाल है उस तरह यह शिव मंदिर शाहपुर में प्रसिद्ध है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में सुबह शाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। हर साल सावन के महीने में यहां विशेष अनुष्ठान होते है। यहां मत्था टेकने वालों में कोईपुलिस का सताया होता है तो कोई आरोपी-बदमाश और इन सब के साथ थाना परिसर में आने वाले पुलिस के अफसरकर्मीमें पहले यहां शिश नवाते है िफर अपने काम शुरू कर पाते है।


Published on:
29 Jul 2017 12:24 pm