प्रायवेट स्कूलों की तर्ज पर प्रदेशभर की सरकारी स्कूलों में भी होंगे हर महीने टेस्ट

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश  9वीं से 12वीं के मूल्यांकन के लिए जारी किया कार्यक्रम
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2017, 12:34 PM IST
Government schools in the state will also be teste
Government schools in the state will also be tested every month.
हरजीतसिंह, बुरहानपुर
. प्रायवेट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी हर माह टेस्ट लिए जाएंगे। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक मूल्यांकन कार्यक्रम जारी किया है। स्कूलों में माह जुलाई के टेस्ट 3 से 5 अगस्त के बीच होगे। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आदेश जारी किए है।

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नियमित त्रैमासिक, अद्र्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाओं होती है। नियमित एवं मासिक मूल्यांकन की व्यवस्था है, लेकिन नियमित एवं सुनियोजित नहीं है। अब पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों में एक नियमित तिथि को मूल्यांकन होगा। स्कूलों में नियमित रूप से मासिक मूल्यांकन की होगा। इससे शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने के स्तर का पता लगा सकेगा, साथ ही विद्यार्थियों के स्तर की वृद्धि के लिए सुधारात्मक काम कर सके।

9वीं व 10वीं के पेपर ऑनलाइन आएंगे

मूल्यांकन के टेस्ट पेपर प्रति माह वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। वर्तमान में व्यवस्था सिर्फ 9वीं व 10वीं के लिए है। इसके पेपर वेबसाइट पर डाल दिए गए है, बुधवार को प्राचार्य इन्हें निकाल सकेंगे। कक्षा 11वीं व 12वीं के टेस्ट पेपर स्थानीय शिक्षक ही तैयार करेंगे। आगामी मूल्याकंन में 11वीं व 12वीं के पेपर भी ऑनलाइन डालने की सुविधा हो सकती है।


ऐसे चलेगा पूरा कार्यक्रम -

मूल्यांकन माह के अंतिम सप्ताह में होगा। जिस माह त्रैमासिक व अद्र्ध वार्षिक परीक्षा होगी, मूल्यांकन पृथक से नहीं होगा।

प्राचार्य टेस्ट के एक दिन पहले पेपर डाउनलोड करेंगे, एक प्रति शिक्षक को दी जाएगी। शिक्षक बोर्ड पर प्रश्न लिखेंगे और बच्चों से अलग कॉपी में इसे हल करांएगे।

एक दिन में दो से अधिक विषय के टेस्ट नहीं लिए जाएंगे।

बच्चों को पूर्व से सूचना दी जएगी कि वह मासिक परीक्षा में सम्मिलित हो।

मासिक टेस्ट के पेपर जॉंचने के बाद बच्चों के परीक्षा परिणाम की पोर्टल पर 3 दिन में अपलोड करना होगे।

प्राचार्य द्वारा मासिक टेस्ट के अंकों का विश्लेषण करेंगा।


फैक्ट फाईल :-

18 हजार बच्चें देंगे टेस्ट

86 हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल

55 हायर सेकेंडरी

31 हाई स्कूल जिले में संचालित


प्रतिमाह मूल्यांकन के आदेश आ गए है। 3 से 5 अगस्त तक माह जुलाई के लिए मूल्यांकन होगा। इस संबंध में छात्रों व शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए है।

- प्राणवीरसिंह सिसौदिया, प्राचार्य, पुरूषार्थी स्कूल


Published on: