Top-10 Richest Indian: जानिए 100 अरब डॉलर क्लब में कौनसे भारतीय का नाम शामिल है।
Indian Rich In 100 Billon Club: भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हर साल नए अरबपति (Billionaires in India) उभरकर सामने आ रहे हैं। देश के सबसे अमीर लोगों की बात करें तो मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) लंबे समय से टॉप पर बने हुए हैं। वहीं महिला अरबपतियों में सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) का दबदबा कायम है। लेकिन अगर दुनिया के सबसे अमीर लोगों (World’s Richest Billionaires) की बात करें, तो 100 अरब डॉलर क्लब में भारत से सिर्फ एक ही नाम शामिल है।
मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के इकलौते अरबपति हैं, जिनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। इसी के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के चुनिंदा सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं।
भारतीय अरबपतियों की सूची में दूसरे नंबर पर लंबे समय से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी बने हुए हैं। अडानी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आई गिरावट से उबरते हुए अडानी समूह की कंपनियों ने जबरदस्त वापसी की है।
देश की सबसे अमीर महिला और तीसरे स्थान पर काबिज हैं 75 वर्षीय सावित्री जिंदल। साल 2005 से ओपी जिंदल ग्रुप की कमान संभाल रहीं सावित्री जिंदल आज भारत की सबसे अमीर महिला अरबपति (Richest Woman in India) हैं।
चौथे नंबर पर हैं HCL के फाउंडर शिव नादर। शिव नादर न सिर्फ अमीरों की सूची में टॉप पर हैं, बल्कि भारत के सबसे बड़े दानवीरों में भी शामिल हैं। Hurun Philanthropy List 2025 के मुताबिक, उन्होंने पिछले साल 2708 करोड़ रुपये का दान किया था। HCL का कारोबार आज 60 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है।
Forbes Billionaires Index के अनुसार भारत के 10 सबसे अमीर लोग
मुकेश अंबानी – 104.6 अरब डॉलर
गौतम अडानी – 62.3 अरब डॉलर
सावित्री जिंदल – 36.4 अरब डॉलर
शिव नादर – 35.8 अरब डॉलर
दिलीप संघवी – 25.5 अरब डॉलर
लक्ष्मी निवास मित्तल – 24.2 अरब डॉलर
कुमार मंगलम बिड़ला – 21.1 अरब डॉलर
साइरस पूनावाला – 20.2 अरब डॉलर
राधाकिशन दमानी – 15.5 अरब डॉलर
उदय कोटक – 14.8 अरब डॉलर