कारोबार

FD Calculator: 444 दिन की एफडी पर ये 5 बैंक दे रहे सबसे अधिक रिटर्न, 4 लाख डालें तो जानिए कितने मिलेंगे वापस

PNB 444 Days FD Rate: बिना किसी जोखिम के तय रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए सरकारी बैंकों की 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी एक अच्छा विकल्प है। पीएनबी और आईओबी इस एफडी पर 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 5:22 PM IST
Bank FD Interest Rate
बैंक 444 दिन की एफडी पर अच्छी-खासी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। (PC: AI)

444 Days FD Interest Rates: जब अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित जगह रखने की बात आती है, तो भारतीय परिवारों का पहला भरोसा फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर ही होता है। यह एक ट्रेडिशनल निवेश विकल्प है और आज भी काफी लोकप्रिय है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां जोखिम नहीं के बराबर होता है। यहां न तो बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता होती है और न ही पैसा डूबने का डर। खाता खोलते ही यह तय हो जाता है कि मैच्योरिटी पर हाथ में कितना पैसा आएगा। विभिन्न बैंक एफडी पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर करते हैं। ऐसे में पैसा लगाने से पहले एक बार चेक कर लें कि कहां आपको ज्यादा मुनाफा हो सकता है।

इन दिनों सरकारी बैंकों की 444 दिनों की स्पेशल एफडी काफी चर्चा में है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) जैसे दिग्गज बैंक इस खास अवधि के लिए आकर्षक ब्याज दरें पेश कर रहे हैं।

कहां मिल रहा ज्यादा रिटर्न?

अगर सबसे ज्यादा रिटर्न की बात करें, तो इस रेस में पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक सबसे आगे निकलते दिख रहे हैं। दोनों ही बैंक 444 दिनों की एफडी पर आम नागरिकों को 6.60 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.10 फीसदी का सालाना ब्याज दे रहे हैं। अगर कोई सीनियर सिटीजन इन बैंकों की इस एफडी में 10 लाख रुपये लगाता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 10,89,381 रुपये मिलेंगे। वहीं, आम नागरिकों को यही रकम बढ़कर लगभग 10,82,886 रुपये मिलेगी।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक की ब्याज दरें

इसके बाद नंबर आता है यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक का। ये दोनों बैंक 444 दिनों की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.50 फीसदी और बुजुर्गों को 7 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। यहां 10 लाख रुपये के निवेश पर सीनियर सिटीजंस को करीब 10,88,079 रुपये और आम निवेशकों को 10,81,591 रुपये मिलेंगे।

SBI की 'अमृत वृष्टि' FD

देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक अपनी 'अमृत वृष्टि' स्कीम के तहत 444 दिन की एफडी पर आम नागरिकों को 6.45 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 6.95 फीसदी ब्याज दे रहा है। एसबीआई की इस एफडी में 10 लाख रुपये जमा करने पर सीनियर सिटीजंस को 10,87,450 रुपये और अन्य निवेशकों को लगभग 10,80,944 रुपये मिलेंगे।

4 लाख रुपये लगाएं तो कितना मिलेगा रिटर्न

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक की 444 दिन की एफडी में 4 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 4,33,154 रुपये मिलेंगे। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, तो इस निवेश पर आपको 4,35,752 रुपये मिलेंगे। वहीं, अगर आप 40 लाख रुपये इस एफडी में डालते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 43,31,544 रुपये मिलेंगे। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, तो मैच्योरिटी वैल्यू 43,57,524 रुपये होगी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
23 Oct 2026, 5:22 PM IST
Published on: