अगर पिछले पांच सालों के ट्रेंड को देखें, तो दिवाली या दशहरे के आसपास केंद्रीय कर्मचारियों के जुलाई वाले डीए का ऐलान हो ही जाता है। साल 2021 में 21 अक्टूबर को, 2022 में 28 सितंबर को, 2023 में 18 अक्टूबर को, 2024 में 16 अक्टूबर को और पिछले साल यानी 2025 में तो 1 अक्टूबर को ही सरकार ने 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी की मुहर लगा दी थी। अमूमन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार डीए संशोधित होता है, जिनका असर जनवरी और जुलाई से लागू माना जाता है। इस साल अप्रैल के महीने में सरकार ने डीए को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया था, जो 1 जनवरी 2026 से लागू हुआ था।