23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market: IT शेयरों में खरीदारी से 300 पॉइंट उछला सेंसेक्स, निफ्टी 22,700 के पार, जानिए मार्केट का हाल

IT Stocks Rise: आईटी शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में टीसीएस 3.34 फीसदी, इन्फोसिस 2.75 फीसदी और एचसीएल टेक 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 23 Oct 2026, 10:04 AM IST

Share Market Today

शेयर बाजार बढ़त लेकर खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 416 अंक की बढ़त के साथ 73,665.64 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 40 मिनट पर यह 0.34 फीसदी या 280 अंक की बढ़त के साथ 73,520 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.44 फीसदी या 99 अंक की बढ़त के साथ 22,786 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इन्फोसिस, रिलायंस और एचसीएल टेक में देखने को मिली। वहीं, टाटा स्टील, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, बीईएल, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत चेंज
टीसीएस (TCS)2,581.202.96%
इन्फोसिस (INFY)1,174.001.79%
एचसीएल टेक (HCLTECH)1,445.601.68%
रिलायंस (RELIANCE)1,191.700.61%
टेक महिंद्रा (TECHM)1,822.400.46%
भारती एयरटेल (BHARTIARTL)1,902.500.40%
अपोलो हॉस्पिटल्स (APOLLOHOSP)7,630.500.34%
डॉ. रेड्डीज (DRREDDY)1,243.000.32%
इटरनल (ETERNAL)305.400.31%
टाटा कंज्यूमर (TATACONSUM)962.100.24%
एशियन पेंट्स (ASIANPAINT)2,289.800.22%
ओएनजीसी (ONGC)225.370.16%
एचडीएफसी बैंक (HDFCBANK)694.550.07%
सन फार्मा (SUNPHARMA)1,758.800.05%
सोर्स- एनएसई, समय- 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत चेंज
हिंडाल्को (HINDALCO)863.40-2.51%
टाटा स्टील (TATASTEEL)168.60-2.16%
एचडीएफसी लाइफ (HDFCLIFE)517.30-2.09%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV)264.55-2.02%
टाइटन (TITAN)4,265.00-1.95%
जियो फाइनेंशियल (JIOFIN)206.91-1.85%
आयशर मोटर्स (EICHERMOT)6,960.00-1.76%
अडानी एंटरप्राइजेज (ADANIENT)2,507.70-1.66%
अडानी पोर्ट्स (ADANIPORTS)1,720.90-1.66%
ट्रेंट (TRENT)2,731.90-1.58%
इंडिगो (INDIGO)4,530.70-1.51%
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)2,826.80-1.30%
नेस्ले इंडिया (NESTLEIND)1,174.60-1.29%
एनटीपीसी (NTPC)298.80-1.26%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 55 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)