कारोबार

Bank Holiday: इस तारीख से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किया आदेश

30-31-1 April Bank Holiday: बैंक आगामी 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को बंद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 4:36 PM IST
Bank Holiday

RBI Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से 31 मार्च और 1 अप्रैल को बैंकों के लिए अवकाश से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यह अवधि वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन और नए वित्तीय वर्ष के प्रारंभ के साथ मेल खाती है, आमतौर पर इस दौरान त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार RBI ने विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कुछ निर्देश जारी किए हैं। आइए जानते हैं कि कब रहेंगे बैंक बंद

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

देशभर में बैंक आगामी 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी एक अधिसूचना के आधार पर सामने आई है। 30 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक पहले से ही बंद रहेंगे, वहीं 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के समापन के चलते बैंक अवकाश रहेगा। इसके बाद 1 अप्रैल को ईद के अवसर पर छुट्टी घोषित की गई है।

राज्य के अनुसार खुले बंद रहेंगे बैंक

बैंक अवकाश राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा तय किए जाते हैं। प्रत्येक राज्य में स्थानीय त्योहारों, राष्ट्रीय अवकाशों और साप्ताहिक अवकाशों के आधार पर बैंक बंद होने के दिन अलग-अलग हो सकते हैं।

हरियाणा में रद्द की छुट्टी

हरियाणा में इस साल ईद के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी, क्योंकि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने एक नया नोटिफिकेशन जारी कर ईद की छुट्टी को रद्द कर दिया है।