कारोबार

Bank Holiday: आज बैंकों में छुट्टी या होगा कारोबार? जान लीजिए इस महीने कब-कब रहेंगे बैंक बंद

Bank Holiday Today: आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 23 सितंबर को महाराजा हरी सिंह की जयंती के चलते 2 शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। यहां प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
2 min read
Bank Holiday Today
23 सितंबर को महाराजा हरी सिंह की जयंती है। (PC: Pixabay)

Bank Holiday: सितंबर महीने में अलग-अलग जोन में बैंकों की कुल 15 दिन छुट्टियां हैं। आरबीआई ने देशभर में कुछ जोन बनाए हुए हैं। स्थानीय त्योहारों और उत्सवों के हिसाब से जोन के आधार पर बैंकों की छुट्टियां रहती हैं। कई बार ऐसा होता है कि ग्राहक जरूरी बैंकिंग काम से बैंक ब्रांच जाते हैं और उन्हें ताला लटका मिलता है। ऐसे में उन्हें निराशा तो होती ही है, साथ ही उनका जरूरी काम भी अटक जाता है। ऐसे में बैंक ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

बैंकों के साप्ताहिक अवकाश की बात करें, तो हर हफ्ते के रविवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। इसका अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

आज कहां-कहां बंद हैं बैंक

आज मंगलवार, 23 सितंबर को महाराजा हरी सिंह की जयंती के चलते जम्मू और श्रीनगर में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर में यह जानकारी दी गई है। अगर आप जम्मू और श्रीनगर में रहते हैं, तो आप बैंक ब्रांच के अपने जरूरी काम आज नहीं निपटा पाएंगे।

सितंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

3 सितंबर 2025 - कर्मा पूजा के चलते रांची और पटना जोन में बैंक बंद रहे थे।
4 सितंबर 2025 - फर्स्ट ओणम के चलते त्रिवेंद्रम और कोच्चि जोन में बैंक बंद रहे थे।
5 सितंबर 2025 - ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम/मिलाद-ए-शरीफ के चलते अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, दिल्ली, मुंबई, नागपुर, रांची, श्रीनगर और विजयवाड़ा जोन में बैंक बंद रहे थे।
6 सितंबर 2025 - ईद-ए-मिलाद के चलते जम्मू, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहे थे।
7 सितंबर 2025 - रविवार के चलते बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहा था।
12 सितंबर 2025 - ईद-ए-मिलाद के बाद के शुक्रवार के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहे थे।
13 सितंबर 2025 - महीने के दूसरे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रही थी।
14 सितंबर 2025 - रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहा था।
21 सितंबर 2025 - रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहे थे।
22 सितंबर 2025 - नवरात्र स्थापना के चलते जयपुर जोन में बैंक बंद रहे थे।
23 सितंबर 2025 - महाराजा हरि सिंह जयंती के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर 2025 - महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 सितंबर 2025 - रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 सितंबर 2025 - महा सप्तमी/दुर्गा पूजा के चलते कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में बैंक की छुट्टी रहेगी।
30 सितंबर 2025 - महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के चलते कोलकाता, त्रिपुरा, भुवनेश्वर, अगरतला, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Updated on:
23 Sept 2025 10:29 am
Published on:
23 Sept 2025 10:29 am
Also Read
View All
Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Health Insurance : 10 लाख रुपये का हेल्थ कवर अब पड़ सकता है कम, इंश्योरेंस लेने से पहले इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस

Post Office RD से 10 साल में 44 लाख रुपये जुटाने के लिए कितना करना होगा निवेश? समझिए कैलकुलेशन

Bank Strike की बड़ी तैयारी, सितंबर में 4 दिन और अक्टूबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन, जानिए क्या हैं कर्मचारियों की मांगें