कारोबार

Bank holidays : आज से लगातार रहेगी बैंकों की छुट्टियां, जाने इस माह कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays : अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम है। तो आप उन्हें समय पर निपटाने की कोशिश करें। क्योंकि इस माह करीब 10 दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2021, 12:20 PM IST
Bank Holidays
Bank Holidays

गणेश चतुर्थी, महीने का दूसरा शनिवार, रविवार, सहित कई व्रत और त्योहार होने के कारण इस माह बैंकों की छुट्टियां काफी अधिक रहेगी। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी काम है। तो उन्हें समय पर निपटा लें। इसी के साथ अगर आप किसी काम के लिए बैंक जा रहे हैं। तो जाने से पहले छुट्टी जरूर देख कर जाएं। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

कई बार ऐसा होता है कि आप किसी काम के लिए बैंक जाते हैं। लेकिन जब वहां पहुंचते हैं। तो पता चलता है कि आज तो बैंक की छुट्टी है। ऐसे में आपको आना जाना काफी भारी पड़ जाता है। इसलिए अगर आप बैंक के किसी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं। तो पहले छुट्टी का पता कर ले। ताकि आपको आवाजाही में होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इस दिन रहेगी छुट्टियां-

9 सितंबर हरतालिका तीज, 10 सितंबर गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी, 11 सितंबर माह का दूसरा शनिवार, 12 सितंबर रविवार का अवकाश, 17 सितंबर कर्मा पूजा, 19 सितंबर रविवार, 21 सितंबर श्रीनारायण गुरु समाधि दिवस, (कोच्चि तिरुवंतपुरम ) 25 सितंबर महीने का चौथा शनिवार, 26 सितंबर रविवार। इस प्रकार आज से सितम्बर माह में करीब 10 छुट्टियां पड़ रही है। ऐसे में कुछ प्रदेश में कुछ छुट्टियां मान्य भी होगी। तो कुछ प्रदेश में नहीं हो। लेकिन आप को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसलिए आप बैंक जाने से पहले छुट्टी का पता करके जाएं।

ऑनलाइन बैंकिंग चालू -

हालांकि इन दिनों बैंकों में अवकाश रह सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग का कामकाज किसी तरह प्रभावित नहीं होगा। कुछ प्राइवेट बैंकों में भी छुट्टियों को लेकर फेरबदल हो सकता है।

Updated on:
9 Sep 2021, 12:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस