कारोबार

BSNL का शानदार प्लान: मात्र 126 रुपये में 11 महीनें तक कालिंग और डेटा की सुविधा फ्री

BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हमेशा अपने किफायती प्लान के लिए जानी जाती हैं
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 6:25 PM IST
BSNL

BSNL OFFER: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटड (BSNL) हमेशा से अपने किफायती प्लान के लिए जानी जाती हैं। ऐसे ही एक प्लान 1,515 रुपये का हैं, जो ग्राहकों को सस्ते दाम में अछि सुविधाएं पहुचाती है। 1,515 रुपए वाला प्लान का मासिक खर्च 126 रुपए हैं।

क्या हैं खास BSNL में (BSNL OFFER)

BSNL 1,515 रुपए वाला प्लान जिसके अंतर्गत ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलेगा, यानी साल भर में कुल 720GB इंटरनेट डेटा प्राप्त होगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी शामिल है। जिससे लोगों को बिना रूकावट बात करने में कोई भी समस्या नहीं होगी और यूजर आराम से सोशल मीडिया से लेकर गेमिंग तक बिना रूकावट मोबाइल इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।

डेटा खत्म होने के बाद भी कनेक्टेड रहें (BSNL OFFER)

बीएसएनएल का यह प्लान खास है क्योंकि अगर ग्राहक का हाई स्पीड डेटा समाप्त हो जाता है, तो भी उन्हें 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट सेवा मिलती रहती है। इसका मतलब यह है कि ग्राहक लगातार इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं, भले ही उनका प्राथमिक डेटा खत्म हो जाए। इस सुविधा के चलते, उपयोगकर्ता सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं। इस प्लान में किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है।

किफायती कीमत में ये सुविधाएं (BSNL OFFER)

इस 1,515 रुपये के प्लान का मासिक खर्च लगभग 126 रुपये है, जो कि एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉल, SMS और 720GB डेटा का लाभ उठाने के लिए बेहद किफायती है। यह प्लान उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं।

Updated on:
22 Oct 2024, 6:25 PM IST
Published on: