कारोबार

LPG Cylinder Rate: दूध के बाद गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, 105 रुपए हुआ महंगा

महंगाई से जूझ रही आम जनता को महंगा का डबल झटका लगा है। दूध की कीमतें बढ़ने के बाद अब एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च महीने के लिए एलपीजी गैसे सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की बढ़ोतरी की है।

2 min read
Commercial LPG cylinder prices increased

LPG Cylinder Price: मार्च के पहले दिन आम जनता को महंगा का बड़ा झटका लगा है। दूध के बाद अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। एक मार्च से आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब देश दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 2,012 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने यानी फरवरी 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती हुई थी। इसके अलावा पांच किलो के छोटू सिलेंडर के भी दाम में 27 रुपए बढ़ोतरी की गई है। हालांकि राहत की बता यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इतनी हुई सिलेंडर की कीमत
5 किलो के सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 569 रुपए होगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 105 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 2,012 रुपए का हो गया है। मुंबई में 106 रुपए, कोलकाता में 108 रुपए और चेन्नई में 105.5 भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। कीमतें बढ़ने के बाद अब मुंबई में 1,963 रुपए, कोलकाता में 2,095 रुपए और चेन्नई में 2,145.5 रुपए में कमर्शियल गैस सिलेंडर का मिलेगा।

यह भी पढ़ें - अमूल दूध खरीदना अब हुआ महंगा, जानिए कीमत में कितना हुआ इजाफा


दूध के भी बढ़ गए दाम
आज से देशभर में अमूल का दूध भी महंगा हो गया है। अमूल के दूध की कीमत में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। अमूल ब्रांड का संचालन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने सोमवार को इसकी घोषणा की थी। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा था बिजली, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक और अन्य खर्च बढ़ने से दूध की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें - माधबी पुरी बुच बनीं SEBI की पहली महिला चेयरपर्सन, तीन साल के लिए मिली जिम्मेदारी



हर महीने की पहली तारीख को बदलती है कीमतें
आपको बता दें कि देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की दरें हर महीने की पहली तारीख को रिवाइज की जाती है। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का भारत के कमर्शियल सेक्टर पर सबसे अधिक असर पड़ने वाला है।

Also Read
View All