वोटर आइडी कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में होता है। इसलिए इस पर दी गई जानकारी का सही होना जरूरी है। अगर आपका पता गलत है तो आप इसका इस्तेमाल पता प्रमाण पत्र के रूप में नहीं कर सकते हैं। आ
वोटर आइडी कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में होता है। इसलिए इस पर दी गई जानकारी का सही होना जरूरी है। अगर आपका पता गलत है तो आप इसका इस्तेमाल पता प्रमाण पत्र के रूप में नहीं कर सकते हैं। आप खुद इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास सही पते वाला प्रमाण पत्र होना चाहिए।
इसका कोई चार्ज नहीं लगता है। सबसे पहले वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर लेफ्ट साइड में करेक्शन ऑफ एंट्री वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। पते में करेक्शन के लिए आपको Fill Form 8 ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब अकाउंट लॉग-इन कर अपनी जानकारी भरनी होगी जैसे कि राज्य का नाम, नाम, जेंडर और उम्र आदि। अब घर का पूरा पता डालें।
डिटेल्स भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें। डॉक्यूमेंट्स में आप लेटेस्ट फोटोग्राफ, वैलिड आइडी और एड्रेस प्रूफ अपलोड कर सकते हैं। पता अपडेट करने के लिए पते वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद भरी हुई जानकारी वेरिफाई कर सबमिट कर दें। रेफरेंस आइडी जेनरेट होगी, आवेदन की स्थिति देखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।