
पर्सनल लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें चेक कर लें। (PC: AI)
Personal Loan Tips: आज के समय में बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां पर्सनल लोन बहुत तेजी से ऑफर कर रही हैं। अगर आपकी सैलरी बहुत ज्यादा नहीं भी है, तब भी नौकरीपेशा लोगों को इंस्टेंट पर्सनल लोन मिल जाता है और रकम सीधे बैंक अकाउंट में पहुंच जाती है। लेकिन यहां एक जरूरी बात समझनी चाहिए। पर्सनल लोन सुविधा जरूर देता है, मगर यह सबसे महंगे लोन में से एक होता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो ब्याज दर थोड़ी कम मिल सकती है, लेकिन स्कोर कमजोर होने पर बैंक काफी ऊंची दर पर लोन देते हैं।
सिर्फ ब्याज ही नहीं, इसके साथ प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज, फोरक्लोजर या प्रीपेमेंट पेनल्टी जैसे अतिरिक्त खर्च भी जुड़ते हैं। इसलिए पर्सनल लोन लेने से पहले यह समझना बहुत जरूरी है कि यह आपकी जरूरत है या सिर्फ जल्दबाजी में लिया गया फैसला।
मेडिकल इमरजेंसी
अगर अचानक अस्पताल या इलाज का बड़ा खर्च सामने आ जाए और आपके पास तुरंत पैसे का दूसरा इंतजाम न हो, तो पर्सनल लोन काम आ सकता है। ऐसी स्थिति में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है।
घर की जरूरी मरम्मत
अगर घर में कोई जरूरी समस्या आ जाए, जैसे छत टपकना, पाइपलाइन खराब होना या कोई ऐसा रिपेयर जिसे टाला नहीं जा सकता, तब पर्सनल लोन लिया जा सकता है। हालांकि, अगर विकल्प मौजूद हो तो होम इम्प्रूवमेंट या कंस्ट्रक्शन लोन ज्यादा बेहतर हो सकता है।
अचानक पैसों की जरूरत
कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं जब तुरंत रकम की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पर्सनल लोन एक विकल्प हो सकता है। लेकिन शर्त यही है कि आपकी EMI भरने की क्षमता बनी रहे।
लाइफस्टाइल खर्च
मोबाइल, लैपटॉप, छुट्टियां, शॉपिंग, पार्टी या शादी जैसे खर्चों के लिए पर्सनल लोन लेना अक्सर गलत फैसला साबित हो सकता है। ऐसे खर्च अस्थायी होते हैं, लेकिन EMI लंबे समय तक पीछा करती है।
जब दूसरा सस्ता विकल्प मौजूद हो
अगर परिवार से उधआर, बचत, फिक्स्ड डिपॉजिट, गोल्ड लोन या किसी और कम ब्याज वाले विकल्प से काम चल सकता है, तो पर्सनल लोन लेने की जरूरत नहीं है।
कम क्रेडिट स्कोर की स्थिति
अगर आपका क्रेडिट स्कोर कमजोर है, तो बैंक ज्यादा ब्याज दर पर लोन देंगे। इससे हर महीने EMI का बोझ बढ़ जाएगा और कुल चुकाई जाने वाली रकम भी काफी ज्यादा हो जाएगी।
शेयर बाजार में निवेश
पर्सनल लोन लेकर शेयर बाजार, ट्रेडिंग या किसी जोखिम वाले निवेश में पैसा लगाना बेहद खतरनाक फैसला हो सकता है। बाजार में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती, लेकिन EMI हर महीने तय समय पर देनी ही पड़ती है।
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि पर्सनल लोन हमेशा आखिरी विकल्प होना चाहिए। अगर आपने पहले से इमरजेंसी फंड बना रखा है, तो अचानक खर्च आने पर आपको महंगा लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आदर्श रूप से आपके पास कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च जितनी बचत अलग रखी होनी चाहिए। यही आदत आपको कर्ज के जाल से बचा सकती है।
Published on:
04 Apr 2026 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
