कारोबार

गौतम अडाणी के हाथ में आई मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कमान, वैल्यूएशन 29000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य

  मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का कमान गौतम अडाणी ने अपने हाथों में लिया है। यह एयरपोर्ट 1,160 हैक्टेयर क्षेत्र में बनेगा। महाराष्ट्र सरकार ने जून 2021 में ही एमआईएएल का स्वामित्व अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स को ट्रांसफर किए जाने की मंजूरी दे दी थी।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2021, 11:03 PM IST
gautam adani

नई दिल्ली। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना रही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ( एमआईएएल ) का मालिकाना हक अब अडानी समूह के हाथों में होगा। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने एमआईएएल का स्वामित्व अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स को ट्रांसफर किए जाने को मंजूरी जून में ही दे दी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। यह एयरपोर्ट 1,160 हैक्टेयर क्षेत्र में बनेगा।

दरअसल, अरबपति कारोबारी गौतम अडानी के ग्रुप ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टेकओवर पूरा कर लिया है। खुद गौतम अडाणी ने ट्वीट करके मंगलवार यानि 13 जुलाई को इसकी जानकारी दी है। अडाणी ग्रुप बीते कुछ सालों से एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। मुंबई एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर इस दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

गौतम अडाणी ने ट्विट में किया इस बात का जिक्र

गौतम अडाणी ने अपने ट्विट में कहा है कि वर्ल्ड क्लास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट का टेकओवर करके हमें खुशी है। मुंबई को गौरवान्वित महसूस कराना हमारा वादा है। अडाणी समूह बिजनेस, लक्जरी और मनोरंजन के लिए भविष्य का एयरपोर्ट इकोसिस्टम खड़ा करेगा। हम हजारों स्थानीय लोगों को नया रोजगार देंगे।

बड़े प्लेयरों को पछाड़ अडाणी ने हासिल किया था ठेका

भारत के प्रमुख एयरपोर्ट का मैनेजमेंट प्राइवेट हाथों में देने के लिए मोदी सरकार ने 2019 में बिडिंग मंगवाई थी। इसमें अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरू, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के हवाईअड्डों के मैनेजमेंट का ठेका अडाणी समूह को ही मिला था। अडाणी ग्रुप के पास इन एयरपोर्ट को ऑपरेट करने का 50 साल का ठेका है। एयरपोर्ट मैंनेजमेंट सेक्टर में जीएमआर जैसे बड़े प्लेयर को ध्वस्त कर अडाणी ग्रुप ने ये ठेका हासिल किया था।

कंपनी का वैल्‍यूएशन 29 हजार करोड़ रुपए बनाने का लक्ष्य

अब अडानी ग्रुप ने इस कारोबार की अलग कंपनी बनाकर वैल्‍यूएशन को करीब 29 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचाने की टारगेट रखा है। आपको बता दें कि साल 2019 में अडानी एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट बिजनेस में प्रवेश किया था।

Updated on:
13 Jul 2021, 11:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस