कारोबार

Gold Silver Price Today: सस्ता हो गया सोना, चांदी में आज भी बड़ी गिरावट, जानिए घटकर क्या रह गई हैं कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक कीमतें भी लाल निशान पर हैं। डॉलर में मजबूती से सोने में बिकवाली दिखी है।

2 min read
Jan 01, 2026
सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिली है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.23 फीसदी या 307 रुपये की गिरावट के साथ 1,35,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यूएस डॉलर के मजबूत होने से सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे भाव गिर गए। हालांकि, इस साल यूएस फेड द्वारा रेट कट को लेकर बढ़ी हुई उम्मीदों ने इस गिरावट को सीमित रखा।

ये भी पढ़ें

CNG PNG Price Cut: साल के पहले दिन बड़ा तोहफा, सस्ती हो गई सीएनजी और पीएनजी, जानिए कितने घट गए दाम

चांदी में भारी गिरावट

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह भी चांदी की कीमतें बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 0.36 फीसदी या 851 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट

सोने का वैश्विक भाव बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.03 फीसदी या 45.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,341.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.46 फीसदी या 20.12 डॉलर की गिरावट के साथ 4,319.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

PC: Gemini

चांदी का वैश्विक भाव टूटा

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतें भी बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुई थीं। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 9.39 फीसदी या 7.32 डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 70.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.01 फीसदी या 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 71.65 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

ये भी पढ़ें

LPG cylinder Price Hike: साल के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर की कीमतों में आया बड़ा उछाल

Also Read
View All

अगली खबर