कारोबार

Gold Price Today: सस्ता हो गया सोना, कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव कम होने से सोना सेफ हेवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है।

2 min read
Jun 27, 2025
सोने की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। (PC: Pixabay)

Gold Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की घरेलू वायदा कीमतें शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.98 फीसदी या 955 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 96,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव कम होने से सोना सेफ हेवन एसेट के रूप में कमजोर हुआ है। ऐसे में सोने की डिमांड फीकी पड़ी है। इसका सीधा असर कीमतों पर देखा जा रहा है।

चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में चांदी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,06,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी में गिरावट देखी जा रही है।

सोने का वैश्विक भाव

शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.99 फीसदी या 33.20 डॉलर की गिरावट के साथ 3,314.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.84 फीसदी या 28.08 डॉलर की गिरावट के साथ 3,299.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 0.43 फीसदी या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 36.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.51 फीसदी या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 36.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
27 Jun 2025 10:04 am
Published on:
27 Jun 2025 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर