कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, वैश्विक स्तर पर भी टूटे भाव, जानिए आपके शहर में 24, 22, 18 कैरेट के रेट्स

Gold Rate Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी की स्पॉट कीमतों में गिरावट आई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 11:21 AM IST
Gold Rate Today
सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 490 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 370 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। उधर चांदी का भाव 2,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
चेन्नई₹1,44,110₹1,32,100₹1,08,100
मुंबई₹1,44,110₹1,32,100₹1,08,080
दिल्ली₹1,44,260₹1,32,250₹1,08,230
कोलकाता₹1,44,110₹1,32,100₹1,08,080
बेंगलुरु₹1,44,110₹1,32,100₹1,08,080
हैदराबाद₹1,44,110₹1,32,100₹1,08,080
केरल₹1,44,110₹1,32,100₹1,08,080
पुणे₹1,44,110₹1,32,100₹1,08,080
वडोदरा₹1,44,160₹1,32,150₹1,08,130
अहमदाबाद₹1,44,160₹1,32,150₹1,08,130
जयपुर₹1,44,260₹1,32,250₹1,08,230
लखनऊ₹1,44,260₹1,32,250₹1,08,230

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के भाव

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में गिरावट आई है। गोल्ड स्पॉट 0.66 फीसदी या 27.41 डॉलर की गिरावट के साथ 4,112.41 डॉलर प्रति औंस पर रह गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.36 फीसदी या 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 53.22 डॉलर प्रति औंस रह गई है।

एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार को सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। गोवर्धन पूजा के चलते सुबह के सेशन में छुट्टी है। शाम के सेशन में एमसीएक्स पर कारोबार होगा। सोमवार को एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.04 फीसदी या 60 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 0.06 फीसदी या 112 रुपये की गिरावट के साथ 1,87,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Updated on:
10 Nov 2026, 11:21 AM IST
Published on: