कारोबार

Good News: दीपावाली से पहले सोना हुआ सस्ता, चांदी भी कमजोर, खरीदने का बढ़िया मौका

दीवाली से पहले सोने (Gold) की कीमत में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है, जिसके बाद ग्राहकों के पास सोना खरीदने का अच्छा मौका है क्योंकि त्योहार नजदीक है, जिसमें सोना महंगा हो सकता है।

2 min read
gold-prices-today-see-biggest-single-day-fall-in-nearly-3-months-silver-rates-tumble.jpg
Gold prices today see biggest single-day fall in nearly 3 months, silver rates tumble

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जारी गिरावट के बीच आज भारतीय मार्केट में भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में सोने (Gold) की कीमत में लगभग 1.34% की गिरावट आई है, जिसके कारण सोना 700 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 51,264 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह गिरावट पिछले 3 महीने में एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है।

वहीं चांदी 1.91% की गिरावट के साथ 59,622 रुपए पर आ गया है, जिसमें आज लगभग 1500 रुपए की गिरावट है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत 0.7% की गिरावट के साथ 1,682 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 1.8% टूटकर 19.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी जारी है सोने की कीमत में गिरावट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब से अमरीकी मौद्रिक नीति सख्त की गई है तब से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गिरावट जारी है। मार्च महीने में 2,000 डॉलर के निशान को पार करने के बाद से सोने की कीमतों में 350 डॉलर से अधिक की गिरावट आई है।

सोना खरीदने का अच्छा मौका!
आम तौर पर त्योहार के मौके पर सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ातरी होती है। दीवाली का त्योहार इसी महीने है। ऐसे में सोने की कीमत में जल्दी ही उछाल देखने को मिल सकता है क्योंकि दिवाली के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग दीवाली और धनतेरस के दिन सोना खरीदते हैं, जिसको देखते हुए पहले से ही सोना महंगा होने लगता है, जिस कारण से यह सोना खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में सोने व चांदी के दाम में और गिरावट और उछाल देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Kerala Gold Smuggling Case: मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- डिलीट कर दिए सबूत

Published on:
10 Oct 2022 05:20 pm