
Gold Price Today: देशभर में आज धनतेरस मनाई जा रही है। नई दिल्ली पंचांग के अनुसार, धनतेरस की तिथी आज 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी। धनतेरस पर आज सोने-चांदी की घरेलू वायदा और वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 1.39 फीसदी या 1997 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर भाव लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 1.64 फीसदी या 3075 रुपये की गिरावट के साथ 1,84,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.50 फीसदी या 61.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4051.80 डॉलर प्रति औस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.10 फीसदी या 44.92 डॉलर की गिरावट के साथ 4043.08 डॉलर प्रति औंस रह गया है।
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.78 फीसदी या 0.93 डॉलर की गिरावट के साथ 51.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.59 फीसदी या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 51.47 डॉलर प्रति औंस रह गई है।
कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आ गई है। शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.63 फीसदी या 1.60 डॉलर की बढ़त के साथ 99.89 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड 1.30 फीसदी या 1.18 डॉलर की बढ़त के साथ 91.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। महंगा कच्चा तेल महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ाता है, इससे यूएस फेड रेट हाइक की उम्मीदों को बल मिलता है, जो सोने की कीमतों पर दबाव डालता है।