कारोबार

Gold Silver Price Today: उधर डॉलर में गिरावट और इधर उछल गया सोना, चांदी के भी बढ़ गए भाव, जानिए लेटेस्ट कीमतें

Gold Silver Price Today: डॉलर इंडेक्स में गिरावट और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है।

2 min read
Nov 26, 2025
सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार मे भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.43 फीसदी या 535 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। घरेलू हाजिर बाजार से मजबूत डिमांड और यूएस फेड रेट कट की उम्मीदों के चलते सोने में यह तेजी देखी जा रही है। वहीं, डॉलर इंडेक्स गिरकर 99.60 पर आ गया है। यह एक हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। डॉलर कमजोर होने से दूसरी करेंसीज के लिए सोना आकर्षक बन गया है, जिससे डिमांड बढ़ी है। सोने की वैश्विक कीमतें बुधवार को 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के बाद क्या DA मिलना हो जाएगा बंद? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

चांदी की कीमतों में भी उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 1,57,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने की वैश्विक कीमतों में भी उछाल

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.45 फीसदी या 18.80 डॉलर की बढ़त के साथ 4,196 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.67 फीसदी या 27.82 डॉलर की बढ़त के साथ 4,158.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी की वैश्विक कीमतें

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 1.34 फीसदी या 0.68 डॉलर की बढ़त के साथ 52.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.83 फीसदी या 0.42 डॉलर की बढ़त के साथ 51.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

ये भी पढ़ें

SIP Calculator: रोज 60 रुपये की बचत से भी बन सकता है 55 लाख का फंड, एसआईपी में इस तरह करना होगा निवेश

Published on:
26 Nov 2025 10:35 am
Also Read
View All

अगली खबर