Gold Silver Price: आज 6 नवंबर बुधवार के दिन सोना खरीदने से पहले उसके ताजा भाव की जानकारी लेना जरूरी है। अलग-अलग शहरों के ज्यादातर ज्वेलर्स सुबह के समय अपडेटेड गोल्ड प्राइस उपलब्ध कराते हैं। आइये जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव।
Gold Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है, जिससे निवेशक और खरीदार दोनों ही प्रभावित होते हैं। आज के दिन सोने और चांदी के ताज़ा भाव जारी कर दिए गए हैं, जो शादी-ब्याह के सीजन में निवेशकों के लिए खासा महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई,जयपुर, कोलकाता, नोएडा, गुरुग्राम, चेन्नई, लखनऊ और पटना में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं।
दिल्ली में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Delhi)
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹80,373 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,622 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
मुंबई में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price in Mumbai)
आज मुंबई 24 कैरेट सोना ₹78,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹74,450 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम है।
जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Price in Jaipur)
आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,430 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹74,590 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम है।
कोलकाता में सोने-चांदी की कीमतें(Gold Silver Price in Kolkata)
आज कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹79,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹75,250 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम पर है।
नोएडा में सोने-चांदी के भाव(Gold Silver Price in Noida)
आज नोएडा में 24 कैरेट सोने का भाव ₹80,380 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,690 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम पर है।
लखनऊ में सोने और चांदी की कीमतें(Gold Silver Price inLucknow)
आज लखनऊ 24 कैरेट सोना ₹79,352 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹72,687 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम है।
बीकानेर में सोने-चांदी के ताजा भाव(Gold Silver Price inBikaner)
आज बीकानेर में 24 कैरेट सोना ₹78,015 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹72,560 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव यहां ₹1,00,500 प्रति किलोग्राम है।
पटना में सोने-चांदी के भाव(Gold Silver Price in Patna)
आज पटना में 24 कैरेट सोना ₹79,010 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹75,250 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम है।
चेन्नई में सोने-चांदी की कीमतें(Gold Silver Price inChennai)
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,230 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,550 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम पर है।
गुरुग्राम में सोने-चांदी के भाव(Gold Silver Price inGurgaon)
आज गुरुग्राम में 24 कैरेट सोना ₹80,573 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹72,759 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹1,05,000 प्रति किलोग्राम है।
अंतरास्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत के सोने-चांदी के दामों पर भी पड़ता है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग जैसी अनेक वजहें हैं जो सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करती हैं। भारतीय बाजार में कीमतें भारतीय रुपये की स्थिति, इम्पोर्ट ड्यूटी और स्थानीय मांग पर भी निर्भर करती हैं।
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना खरीदने में भरोसा मिलता है।
सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। यही कारण है कि अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में ही आभूषण बेचते हैं, जिससे ग्राहकों को आकर्षक डिजाइन और टिकाऊपन दोनों मिलते हैं।