Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 22 कैरेट सोना 71,650 रुपये, 20 कैरेट 70,294 रुपये, 18 कैरेट 57,555 रुपए, और 14 कैरेट सोना 44,893 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। आइए जानते है आपके शहर में कितना महंगा-सस्ता हुआ सोना-चांदी।
Gold Silver Price Today: इस सप्ताह सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 78,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। आज शनिवार के दिन भाव स्थिर रहेंगे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 22 कैरेट सोना 71,650 रुपये, 20 कैरेट 70,294 रुपये, 18 कैरेट 57,555 रुपए, और 14 कैरेट सोना 44,893 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। सोमवार को बाजार खुलने तक यही दरें बनी रहेंगी।
दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)
24 कैरेट सोना: ₹78,150 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,650 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो
मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)
24 कैरेट सोना: ₹78,000 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो
जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)
24 कैरेट सोना: ₹78,150 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,650 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो
पटना (Gold Silver Price in Patna)
24 कैरेट सोना: ₹78,050 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,550 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹91,500 प्रति किलो
सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्क की जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है। भारत में 22 कैरेट सोने का उपयोग ज्यादातर आभूषण बनाने में होता है, जो 91.6% शुद्ध होता है। हालांकि, कई बार दुकानदार 89-90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट के रूप में बेचते हैं।
जब भी आभूषण खरीदें, तो सुनिश्चित करें कि उसमें हॉलमार्क अंकित हो। यह न केवल सोने की शुद्धता की गारंटी देता है, बल्कि आपको धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है।
सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) को निवेश के रूप में भी देखा जाता है। जब कीमतों में गिरावट होती है, तो यह निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, निवेश करते समय बाजार की स्थितियों और विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखना चाहिए।