कारोबार

Gold silver Price Today : सोने में उछाल और चांदी में भी चमक, जानिए प्रमुख शहरों में 24 कैरेट के दाम

आज सोमवार को सोने के साथ—साथ चांदी में भी तेजी देखी गई है। सोना 0.12 प्रतिशत बढ़त के साथ 10 ग्राम सोना 48,120 रुपए बिक रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो 0.22 प्रतिशत तेजी के साथ एक किलो चांदी 69,600 रुपए में मिल रही है।
2 min read
Gold Silver Price
Gold Silver Price

नई दिल्ली। सोने ने की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज सोमवार को सोने के साथ—साथ चांदी में भी तेजी देखी गई है। सोना 0.12 प्रतिशत बढ़त के साथ 10 ग्राम सोना 48,120 रुपए बिक रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो 0.22 प्रतिशत तेजी के साथ एक किलो चांदी 69,600 रुपए में मिल रही है। नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 46,260 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि चेन्नई में यह 60 रुपए गिरकर 44,460 रुपए पर आ गया।








































शहर22 कैरेट गोल्ड (10gms)24 कैरेट गोल्ड (10gms)
दिल्ली46,26050,360
चेन्नई44,46048,500
कोलकाता46,67049,220
मुंबई46,16047,160
जयपुर45,29047,550
लखनउ45,74048,030


9000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण कर्फ्यू व लॉकडाउन के बावजूद भारतीयों में अप्रैल-मई में खूब सोना खरीदा गया। सोने की मांग बढ़ने के बावजूद पिछले साल के दिसंबर के मुकाबले सोना करीब 3000 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता है और अगर इस महीने बीते हफ्ते तक सोने का भाव 1449 रुपए तक गिर चुका है। जहां सोने के ऑल टाइम हाई रेट (56254 रुपए प्रति 10 ग्राम) से लेटेस्ट रेट की तुलना करें तो सोना अभी भी 9045 रुपए सस्ता है।


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Published on:
28 Jun 2021 10:29 am
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी