14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price: 3 दिन में 3000 रुपये टूट गया सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले 3 दिन में गिरावट देखने को मिली है। सोने का घरेलू हाजिर भाव 3 दिन में 3100 रुपये टूट गया है। निवेशकों को अमेरिका के महंगाई के आंकडों का इंतजार है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 14, 2026

Gold Price Today

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1030 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 950 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 780 रुपये की गिरावट के साथ 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

3 दिन में 3100 रुपये टूटा सोना

सोने की कीमतों में पिछले 3 दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 11 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,51,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आज यह कीमत गिरकर 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। इस तरह 3 दिन में सोने की कीमत में 3160 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है।

चांदी 5000 रुपये टूटी

चांदी की कीमतों में भी बीते 3 दिन में गिरावट आई है। 11 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। आज यह गिरकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गया है। इस तरह 3 दिन में चांदी की कीमत में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, निवेशक इस समय अमेरिका में सितंबर की महंगाई के आंकडों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकडों से फेडरल रिजर्व के अगले ब्याज दर फैसले को लेकर संकेत मिलेंगे। साथ ही सोने की कीमतों को भी ये आंकड़े प्रभावित कर सकते हैं। सिंह ने बताया कि अमेरिका में आगे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों से सोने पर दबाव बन रहा है।

सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार, अक्टूबर में रेट हाइक के 23 फीसदी चांस हैं। वहीं, दिसंबर में रेट हाइक की 88 फीसदी उम्मीदे हैं। ब्याज दर बढ़ने की स्थिति में ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज देने वाले एसेट्स ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं। ऐसे में निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट गोल्ड से निकलकर ब्याज देने वाले एसेट्स की तरफ जाने लगते हैं। यही कारण है कि सोने पर दबाव दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)