Gold Silver Price Today: आज 27 नवंबर बुधवार के दिन सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई है। आज 24 कैरेट सोना 77,390 रुपए प्रति 10 ग्राम है, आइए जानते है देश के प्रमुख शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
Gold Silver Price Today: आज 27 नवंबर बुधवार के दिन सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 77,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 70,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की कीमत भी घटकर 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यह गिरावट पिछले दिनों की भावो की तुलना में अधिक है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 77,787 रुपये थी, जबकि चांदी का भाव 90,850 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव।
दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)
24 कैरेट सोना: ₹77,380 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,940 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹89,400 प्रति किलो
मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)
24 कैरेट सोना: ₹77,510 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,050 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹89,400 प्रति किलो
जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)
24 कैरेट सोना: ₹77,380 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,940 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹89,400 प्रति किलो
पटना (Gold Silver Price in Patna)
24 कैरेट सोना: ₹77,280 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,840 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹89,400 प्रति किलो
सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्क की जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है। भारत में 22 कैरेट सोने का उपयोग ज्यादातर आभूषण बनाने में होता है, जो 91.6% शुद्ध होता है। हालांकि, कई बार दुकानदार 89-90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट के रूप में बेचते हैं।
जब भी आभूषण खरीदें, तो सुनिश्चित करें कि उसमें हॉलमार्क अंकित हो। यह न केवल सोने की शुद्धता की गारंटी देता है, बल्कि आपको धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है।
कैरेट (carat) से सोने की शुद्धता समझी जाती है। 24 कैरेट का मतलब है 100% शुद्ध सोना। अगर आपके पास 22 कैरेट का सोना है, तो इसका शुद्धता प्रतिशत निकालने के लिए 22 को 24 से भाग देकर 100 से गुणा करें।
सोने और चांदी को निवेश के रूप में भी देखा जाता है। जब दामों में गिरावट होती है, तो यह निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, निवेश करते समय बाजार की स्थितियों और विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखना चाहिए।