कारोबार

Gold Silver Price Today: 29 दिसंबर के दिन क्या है सोने-चांदी के भाव? यहां करें चेक

Gold Silver Price Today: दिल्ली में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹77,990 रहा, जबकि 1 किलो चांदी का भाव ₹92,400 रहा है।आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव।

2 min read

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 21 दिसंबर को सोने की कीमत 75,377 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 29 दिसंबर तक बढ़कर 76,436 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इस अवधि में सोने की कीमत में 1,059 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी की कीमत भी इस हफ्ते तेजी से बढ़ी हैं। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Today)

दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)

24 कैरेट सोना: ₹77,990 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)

24 कैरेट सोना: ₹77,840 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,350 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,600 प्रति किलो

जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)

24 कैरेट सोना: ₹77,900 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

पटना (Gold Silver Price in Patna)

24 कैरेट सोना: ₹77,890 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,400 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

कोलकाता (Gold Silver Price in Kolkata)

24 कैरेट सोना: ₹77,840 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,350 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

नोएडा (Gold Silver Price in Noida)

24 कैरेट सोना: ₹77,990 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

गुरग्राम (Gold Silver Price in Gurgaon)

24 कैरेट सोना: ₹77,990 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,500 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹92,400 प्रति किलो

चेन्नई (Gold Silver Price in Chennai)

24 कैरेट सोना: ₹77,840 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹71,350 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹99,900 प्रति किलो

सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग का महत्व

सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्किंग को जरूर परखें। हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की गारंटी देता है और धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है। भारत में 22 कैरेट सोने के आभूषण सबसे अधिक प्रचलित हैं, जिनकी शुद्धता 91.6% होती है।

हॉलमार्क नंबर का मतलब

999: 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
916: 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
875: 87.5% शुद्ध (21 कैरेट)
750: 75% शुद्ध (18 कैरेट)
585: 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
375: 37.5% शुद्ध (9 कैरेट)

कीमत कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी की जाती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों और रुपये की स्थिति के आधार पर तय की जाती हैं। इसके अलावा, स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दामों में अंतर हो सकता है।

Updated on:
29 Dec 2024 10:06 am
Published on:
29 Dec 2024 10:03 am
Also Read
View All

अगली खबर