Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 4 दिसंबर को सोने और चांदी की दामों में बड़ा उछाल देखा गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 76,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी 90,000 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
Gold Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76,308 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो आज 4 दिसंबर बुधवार के दिन सुबह महंगा होकर 76,503 रुपए पहुंच गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) की कीमत में उछाल आया है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी के भाव।
दिल्ली (Gold Silver Price in Delhi)
24 कैरेट सोना: ₹76,503 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,950 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹90,000 प्रति किलो
मुंबई (Gold Silver Price in Mumbai)
24 कैरेट सोना: ₹77,240 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,800 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹90,000 प्रति किलो
जयपुर (Gold Silver Price in Jaipur)
24 कैरेट सोना: ₹77,390 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,950 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹90,000 प्रति किलो
पटना (Gold Silver Price in Patna)
24 कैरेट सोना: ₹77,290 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹70,850 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹90,000 प्रति किलो
सोने की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता और हॉलमार्क की जांच करना बेहद महत्वपूर्ण है। भारत में 22 कैरेट सोने (Gold Silver Price Today) का उपयोग ज्यादातर आभूषण बनाने में होता है, जो 91.6% शुद्ध होता है। हालांकि, कई बार दुकानदार 89-90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट के रूप में बेचते हैं।
999: 99.9% शुद्ध (24 कैरेट)
916: 91.6% शुद्ध (22 कैरेट)
875: 87.5% शुद्ध (21 कैरेट)
750: 75% शुद्ध (18 कैरेट)
585: 58.5% शुद्ध (14 कैरेट)
375: 37.5% शुद्ध (9 कैरेट)
जब भी आभूषण खरीदें, तो सुनिश्चित करें कि उसमें हॉलमार्क अंकित हो। यह न केवल सोने की शुद्धता की गारंटी देता है, बल्कि आपको धोखाधड़ी से बचने में मदद करता है।
सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) को निवेश के रूप में भी देखा जाता है। जब कीमत में गिरावट होती है, तो यह निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, निवेश करते समय बाजार की स्थितियों और विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखना चाहिए।