कारोबार

स्याही छपे हुए कागज में दें खाद्य पदार्थ, तो करें शिकायत

आमतौर पर उपभोक्ता स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए दुकान के बाहर गरम-गरम कचौरी, समोसे व अन्य खाद्य पदार्थ खाते हैं। ये खाद्य पदार्थ अक्सर पुराने रद्दी कागज, अखबार या कॉपी-किताब के पन्ने पर रखकर दिए जाते हैं। स्याही छपे हुए कागज पर सीधे ही रखी खाद्य सामग्री उपभोक्ता के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाती है और ऐसा करना खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून के तहत गैर कानूनी है। छपे हुए कागज में प्रयुक्त स्याही में कई हानिकारक रसायन होते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हैं।

less than 1 minute read
Aug 26, 2024
food items in ink printed paper

आमतौर पर उपभोक्ता स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए दुकान के बाहर गरम-गरम कचौरी, समोसे व अन्य खाद्य पदार्थ खाते हैं। ये खाद्य पदार्थ अक्सर पुराने रद्दी कागज, अखबार या कॉपी-किताब के पन्ने पर रखकर दिए जाते हैं। स्याही छपे हुए कागज पर सीधे ही रखी खाद्य सामग्री उपभोक्ता के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाती है और ऐसा करना खाद्य सुरक्षा एवं मानक कानून के तहत गैर कानूनी है। छपे हुए कागज में प्रयुक्त स्याही में कई हानिकारक रसायन होते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हैं।

यहां करें शिकायत

यदि कोई दुकानदार छपे हुए कागज में लपेट कर खाद्य सामग्री देता है, तो उपभोक्ता इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी या हैल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं।

डॉ. अनन्त शर्मा
नेशनल चेयरमैन, कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन

Published on:
26 Aug 2024 04:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर