इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार भारत 2021 के आखिरी 3 महीने में ब्रिटेन को पीछे करते हुए 5वीं सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इसके साथ ही IMF ने बताया कि भारत यह बढ़त फाइनेंशियल ईयर2022-23 में भी बनाए हुए है, जिसके कारण साल के आधार पर भी भारत 5वें स्थान पर पहुंच सकता है।
भारत अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को छोड़ते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गया है। ब्रिटेन 5वें पायदान से फिसलकर 6वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के आगे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले चार देश अमरीका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। दरअसल ब्रिटेन पिछले 4 चार दशक के सबसे ज्यादा महंगाई से जूझ रहा है और वह मंदी के बढ़ते रिस्क का सामना कर रहा है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अनुमान लगाते हुए बताया है कि यह स्थिति 2024 तक जारी रह सकती है।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है, जिसके कारण 2021 के आखिरी तीन महीनों में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में यह ग्रोथ 2022-23 में भी जारी है, जिसके कारण भारत साल के आधार पर भी दुनिया का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है।
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के आकड़ो के अनुसार 2021 के आखिरी 3 महीने में भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर रही, वहीं इसी दौरान ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर रही। 1 दशक पहले भारतीय अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी और ब्रिटेन 5वें स्थान पर था, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण ब्रिटेन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की लिस्ट में 5वें स्थान से फिसलकर 6वें स्थान पर पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल ब्रिटेन की करेंसी 'पाउंड' में भारतीय करेंसी 'रुपए' के मुकाबले 8% की गिरावट रही। रुपए की तुलना में पाउंड ने भी डॉलर के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया।
इसी महीने की पहली तारिख 1 सितंबर 2022 को मूडीज ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए भारत की GDP की ग्रोथ रेट 8.8% से घटाकर 7.7% कर दिया है। मूडीज ने इसके पीछे की वजह बढ़ती ब्याज दरें, आसमान मानसून और दुनिया भर में धीमी आर्थिक विकास को बताया है। इससे पहले मई महीने में मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 8.8% लगाया था, जिसे अब घटा कर 7.7% किया है।
यह भी पढ़ें: मूडीज ने 2022 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 7.7% किया