कारोबार

IPO Next Week: पैसा रख लें तैयार, अगले हफ्ते आ रहे 4,300 करोड़ रुपये के आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

IPO Next Week: अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 3 मेनबोर्ड आईपीओ और 6 एसएमई आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। ये 4300 करोड़ रुपये के आईपीओ हैं।

2 min read
Feb 21, 2026
अगले हफ्ते कई आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। (PC: AI)

IPO Next Week: भारत का प्राइमरी मार्केट अगले हफ्ते काफी बिजी रहने वाला है। अगले हफ्ते तीन मेनबोर्ड IPO आ रहे हैं, जो कुल 4,063 करोड़ रुपये जुटाएंगे। इस लिस्ट में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions, ज्वैलरी रिटेलर PNGS Reva Diamond Jewellery और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी Omnitech Engineering शामिल हैं। इनके अलावा कई SME IPO भी अगले हफ्ते बाजार में आएंगे। मेनबोर्ड और SME IPO को मिलाकर अगले हफ्ते कंपनियां कुल 4,300 करोड़ रुपये जुटाना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें

Trump Tariff पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झूमेगा शेयर बाजार, सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा भारी असर, एक्सपर्ट से समझिए

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO

इस हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ Clean Max Enviro Energy Solutions है। यह कंपनी 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस आईपीओ में 1,200 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। वहीं, 1,900 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। यह आईपीओ 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 1,000 रुपये से 1,053 रुपये प्रति शेयर है। शेयर की लिस्टिंग 2 मार्च को होगी। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट में इस IPO का प्रीमियम लगभग 1% है, जो कमजोर संकेत दे रहा है।

CRISIL रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 तक Clean Max भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर कंपनी रही है। जुलाई 2025 तक कंपनी के पास 2.54 GW की ऑपरेशनल क्षमता और 2.53 GW की निर्माणाधीन कैपेसिटी थी। कंपनी लंबी अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत बिजली बेचती है और EPC, ऑपरेशन और मेंटेनेंस तथा कार्बन क्रेडिट सेवाएं भी प्रदान करती है। FY25 में कंपनी की कुल आय 1,610 करोड़ रुपये रही। वहीं, शुद्ध लाभ (PAT) 19.43 करोड़ रुपये रहा।

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO

यह आईपीओ 380 करोड़ रुपये का है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा। यह आईपीओ 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। वहीं, 26 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 367 से 386 रुपये प्रति शेयर है। शेयर की लिस्टिंग 4 मार्च को होगी। ग्रे मार्केट में यह IPO लगभग 4% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी "Reva" ब्रांड के तहत डायमंड और कीमती पत्थरों की ज्वेलरी बेचती है, जो गोल्ड और प्लेटिनम में सेट होती है।

सितंबर 2025 तक कंपनी के पास 25 शहरों में 34 स्टोर थे। कंपनी महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में ऑपरेट करती है। FY25 में कंपनी की कुल आय 259.11 करोड़ रुपये रही। वहीं, शुद्ध लाभ 59.47 करोड़ रुपये रहा। इस IPO में कम से कम 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित है।

Omnitech Engineering IPO

यह 583 करोड़ रुपये का आईपीओ है। इसमें 418 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है। वहीं, 165 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है। यह आईपीओ 25 फरवरी को ओपन होगा और 27 फरवरी को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 216 रुपये से 227 रुपये प्रति शेयर है। शेयर 5 मार्च को लिस्ट होंगे। कंपनी ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, फार्मास्यूटिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट और ऑटोमेशन सिस्टम बनाती है। कंपनी के गुजरात में 3 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और 30 सितंबर 2025 तक कंपनी में 1,807 कर्मचारी थे। FY25 में कंपनी की कुल आय 349.71 करोड़ रुपये रही। वहीं, शुद्ध लाभ 43.87 करोड़ रुपये रहा।

6 SME IPO भी होंगे लॉन्च

अगले हफ्ते 6 एसएमई आईपीओ भी लॉन्च होंगे। इनमें Shree Ram Twistex, Kiaasa Retail, Accord Transformer and Switchgear, Mobilise App Lab, Striders Impex और Yaap Digital के आईपीओ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

Gold Vs Silver Vs Share Market: सोना, चांदी या निफ्टी-50? मौजूदा मार्केट कंडीशन में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, एक्सपर्ट से समझिए

Updated on:
21 Feb 2026 04:12 pm
Published on:
21 Feb 2026 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर