21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Credit Score Tips: कम समय में कैसे बढ़ाएं अपना क्रेडिट स्कोर? इन 6 आसान तरीकों से बनेगी बात

Credit Score Tips: अगर आप क्रेडिट कार्ड या लोन ईएमआई का समय पर भुगतान नहीं करते, तो आपके क्रेडिट स्कोर पर काफी बुरा असर पड़ता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Feb 21, 2026

Credit Score Tips

अधिक क्रेडिट स्कोर के कई सारे फायदे हैं। (PC: AI)

Credit Score Tips: लोन का भुगतान समय पर नहीं करना, क्रेडिट कार्ड बिल में देरी करना या एक साथ कई जगहों पर लोन के लिए आवेदन करना आपके क्रेडिट स्कोर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, जिन लोगों की क्रेडिट हिस्ट्री कम होती है, उनका स्कोर भी कम रहता है। कम क्रेडिट स्कोर होने पर नया लोन या क्रेडिट कार्ड लेना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, सही वित्तीय आदतों को अपनाकर आप एक साल के भीतर ही अपने क्रेडिट स्कोर में 200 से 300 अंकों तक सुधार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावी उपाय।

चेक करते रहें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट

सबसे पहले आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए। इससे आपको अपने क्रेडिट स्कोर की सही स्थिति का पता चलता है। साथ ही, आप रिपोर्ट में मौजूद किसी भी गलती या संदिग्ध एंट्री को पहचानकर उसे ठीक करवा सकते हैं। अगर आपको रिपोर्ट में कोई गलत जानकारी दिखाई देती है, तो आप संबंधित क्रेडिट ब्यूरो को शिकायत करके उसे सुधार सकते हैं। इससे आपके स्कोर में सुधार हो सकता है।

Paytm ऐप से ऐसे चेक करें क्रेडिट स्कोर

आप Paytm ऐप की मदद से आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. अपने मोबाइल में Paytm ऐप खोलें
स्टेप 2. सर्च बार में जाकर "Credit Score" टाइप करें
स्टेप 3. दिख रहे Credit Score विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 4. स्क्रीन पर आपका क्रेडिट स्कोर दिखाई देगा
स्टेप 5. नीचे "Credit Report Summary" पर क्लिक करें
स्टेप 6. "View Details" पर जाकर आप अपने सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी देख सकते हैं

बकाया भुगतान तुरंत करें

क्रेडिट स्कोर गिरने का सबसे बड़ा कारण बकाया भुगतान होता है। इसलिए यदि आपके ऊपर कोई बकाया लोन या क्रेडिट कार्ड बिल है, तो उसे जल्द से जल्द चुका दें। समय पर भुगतान करने से आपका स्कोर तेजी से सुधरता है।

क्रेडिट कार्ड का समझदारी से उपयोग करें

क्रेडिट कार्ड का जिम्मेदारी से उपयोग करना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि आप अपने क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट का 30 प्रतिशत या उससे कम ही इस्तेमाल करें। इसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो कहा जाता है। कम उपयोग अनुपात रखने से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर रहता है।

क्रेडिट का संतुलित मिश्रण बनाए रखें

क्रेडिट ब्यूरो ऐसे लोगों को अधिक विश्वसनीय मानते हैं, जिनके पास अलग-अलग प्रकार के क्रेडिट होते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन और सिक्योर्ड लोन (जैसे FD पर लोन) शामिल हो सकते हैं। यदि आपके पास केवल क्रेडिट कार्ड है, तो आप एक छोटा सिक्योर्ड लोन लेकर अपने क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत बना सकते हैं।

बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से बचें

हर बार जब आप नया लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट की हार्ड इन्क्वायरी करता है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर थोड़ा कम हो सकता है। इसलिए जरूरत होने पर ही लोन या कार्ड के लिए आवेदन करें।

पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करने से बचें

पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री छोटी हो जाती है, जिससे स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। लंबी और अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री आपके क्रेडिट स्कोर को मजबूत बनाती है।

क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए सबसे जरूरी है समय पर भुगतान करना, क्रेडिट कार्ड का सीमित उपयोग करना और अपनी क्रेडिट रिपोर्ट पर नजर रखना। सही वित्तीय अनुशासन अपनाकर आप कम समय में ही अपने क्रेडिट स्कोर में बड़ा सुधार कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लोन और क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल सकेंगे।