देशभर में महंगाई की मार के बीच राहत देने वाली खबर सामने आई है। एलपीजी के दाम कम हो गए हैं। एक जुलाई से एलपीजी के नए रेट जारी किए गए हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों में कीमतें भी अलग-अलग हैं। राजधानी दिल्ली में एलपीजी के दामों में 198 रुपए की कमी की गई है।
जुलाई का महीना शुरू होते ही आम आदमी के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। देश में एलपीजी के दाम कम हो गए हैं। 1 जुलाई को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। शुक्रवार को इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 198 रुपए सस्ता हो गया है। लेकिन दामों में कटौती केवल कॉमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। घरेलु गैस के दामों में कोई कमी नहीं की गई है। ऐसे में आम आदमी के घर का बजट अब भी बढ़ा हुआ ही रहेगा। बीते महीने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि, एलपीजी के दामों में कमी की जाएगी। 1 जुलाई से कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए गए हैं।
पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने व्यवसायिक LPG सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती की है और नया रेट जारी किया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। उन्हें अब भी गैस के इस्तेमाल के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करना होगी।
दरअसल 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। इसके दाम आखिरी बार 19 मई को जारी किए गए थे, जो अब भी लागू हैं।
यह भी पढ़ें - LPG Price 1 June 2022: खुशखबरी! सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, मई में तीन बार बढ़े थे दाम
कहां कितने कम हुए दाम
LPG सिलेंडर के रेट में दिल्ली में जहां 198 रुपए कम हुए हैं, वहीं कोलकाता में 182 रुपए रेट में कमी हुई, जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 190.50 रुपए, जबकि चेन्नई में 187 रुपए कमी की गई है।
एक साल में इतना महंगा हुआ एलपीजी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपए पर पहुंच गया है। आखिरी बार 19 मई 2022 को इसकी कीमत में 4 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
वहीं इससे पहले 7 मई को रेट 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर दाम तय हुए थे। जबकि 22 मार्च 2022 को 949.50 रुपए के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था।
आपके शहर में एलपीजी का रेट
दिल्ली - 1,003
मुंबई - 1,003
कोलकाता - 1,029
चेन्नई - 1,019
लखनऊ - 1,041
जयपुर - 1,007
पटना - 1,093
इंदौर - 1,031
अहमदाबाद - 1,010
पुणे - 1,006
गोरखपुर - 1012
भोपाल - 1009
आगरा - 1016
रांची - 1061
यह भी पढ़ें - LPG Cylinder Price 1 July: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से जयपुर में 191.50 रुपये कम हो गए दाम