कारोबार

LPG Price Hike: महंगाई का झटका! घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: आम आदमी के लिए खाना पकाना और महंगा हो चला है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। इनकी कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये में मिलेगा।

2 min read
LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price Hike: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आज आम आदमी को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर की गई है। इनकी कीमत में 50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। प्रदेश की राजधानी दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर के लिए अब 1053 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ोतरी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1057 रुपए का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1091 रुपए का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 1053 रुपए हो गई है।

जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का रेट





























































शहर का नामएक घरेलू गैस सिलेंडर की रेट

दिल्ली


1053
मुंबई1053
कोलकाता1079
चेन्नई1069
जयपुर1057
लखनऊ1091
अहमदाबाद1060
पटना1143
इंदौर1081
पुणे1056
गोरखपुर1062
भोपाल1059
आगरा1066

घरेलू सिलेंडर के 50 रुपए बढ़े दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 kg वाले सिलेंडर के साथ 5 किलो वाले छोटे घरेलू सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan: अब केवल इन किसानों को ही मिलेगी 12वीं किस्‍त, लाभार्थी तुरंत करें ये काम

पिछले कमर्शियल सिलेंडर के घटे थे दाम
आपको बता दें कि बीते दिन कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये कम किये गए थे जो कि बड़ी राहत थी। उस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये थे। लेकिन अब 8.50 रुपये और घटने से कीमत 2012 रुपये के करीब आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- क्या होता है प्री-अप्रूव्ड लोन, लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, भारी पड़ सकता है ऑफर


Also Read
View All