17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Loan Calculator: कहां मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन, 20 साल के लिए लें 66 लाख का कर्ज तो कितनी बनेगी EMI?

Home Loan Tips: बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे सरकारी बैंक होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 17, 2026

Home Loan Interest Rate

सरकारी बैंकों में होम लोन पर ब्याज दरें कम हैं। (PC: AI)

Home Loan Interest Rate: भले ही आरबीआई ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया हो, लेकिन फिर भी बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में मामूली फेरबदल किये हैं। अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर होम लोन लिया हुआ है या होम लोन लेना चाहते हैं, तो अपने बैंक द्वारा जारी ताजा नोटिफिकेशन और स्टेटमेंट्स से अपडेट रहें। भारत में होम लोन पर ब्याज दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, इनकम स्टेबिलिटी, लोन अमाउंट और लोन अवधि पर भी निर्भर करती हैं। साथ ही अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों में थोड़ा फर्क हो सकता है।

SBI Home Loan पर क्या है ब्याज दर?

इस समय देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर 7.25 फीसदी से 8.55 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 800 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहक जिनका पिछला फिस्कल रिस्पॉन्सिबिलिटी बिहेवियर अच्छा हो और इनकम स्टेबिलिटी बेहतर हो, उन्हें बैंक न्यूनतम ब्याज दरें ऑफर कर देते हैं। वहीं, आपका पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और क्रेडिट स्कोर अधिक है, तो आपको अधिक ब्याज दर ऑफर होगी।

HDFC Bank में Home Loan पर क्या है ब्याज?

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी की बात करें, तो यह वेतनभोगी और स्वरोजगार वाले लोगों को होम लोन पर 7.75 फीसदी से 13.20 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

800 क्रेडिट स्कोर पर PNB कम रेट कर रहा ऑफर

सरकारी क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक 10 साल तक की अवधि के लिए 30 लाख ऊपर के होम लोन के लिए 8.20 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 10 साल से अधिक की अवधि के लिए ब्याज दर 8.70 फीसदी है। यह ब्याज दर 800 या इससे अधिक सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों के लिए है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, इससे कम क्रेडिट स्कोर वालों को अधिक ब्याज दर मिल सकती है।

कहां है होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर

होम लोन पर सरकारी बैंकों, प्राइवेट बैंक्स और हाउंसिंग फाइनेंस कंपनियों में से सबसे कम ब्याज दर सरकारी बैंक ऑफर कर रहे हैं। इस समय होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर 7.10 फीसदी है। बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया यह ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

सरकारी बैंकों में होम लोन पर ब्याज दर

ऋणदाता का नाम30 लाख रुपये तक (%)75 लाख रुपये तक (%)75 लाख रुपये से अधिक (%)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)7.25 - 9.057.25 - 9.057.25 - 9.05
बैंक ऑफ बड़ौदा7.20 - 9.007.20 - 9.007.20 - 9.25
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया7.15 - 9.607.15 - 9.607.15 - 9.60
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)7.25 - 9.257.20 - 9.157.20 - 9.15
बैंक ऑफ इंडिया7.10 - 10.007.10 - 10.007.10 - 10.25
केनरा बैंक7.25 - 10.007.20 - 10.007.15 - 9.90
यूको बैंक7.15 - 9.257.15 - 9.257.15 - 9.25
बैंक ऑफ महाराष्ट्र7.10 - 9.907.10 - 9.907.10 - 9.90
पंजाब एंड सिंध बैंक7.30 - 10.707.30 - 10.707.30 - 10.70
इंडियन ओवरसीज बैंक7.10 से आगे7.10 से आगे7.10 से आगे
इंडियन बैंक7.15 - 9.557.15 - 9.557.15 - 9.55
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया7.10 - 9.157.10 - 9.157.10 - 9.15

प्राइवेट बैंकों में होम लोन पर ब्याज दर

ऋणदाता का नाम30 लाख रुपये तक (%)75 लाख रुपये तक (%)75 लाख रुपये से अधिक (%)
कोटक महिंद्रा बैंक7.60 से शुरू7.60 से शुरू7.60 से शुरू
आईसीआईसीआई बैंक7.50 से शुरू7.50 से शुरू7.50 से शुरू
एक्सिस बैंक8.00 - 11.908.00 - 11.908.00 - 9.10
एचएसबीसी बैंक7.45 से शुरू7.45 से शुरू7.45 से शुरू
साउथ इंडियन बैंक7.20 से शुरू7.20 से शुरू7.20 से शुरू
करूर वैश्य बैंक8.50 - 10.658.50 - 10.658.50 - 10.65
कर्नाटक बैंक7.32 - 11.707.32 - 11.707.32 - 11.70
फेडरल बैंक8.30 - 10.757.30 - 10.757.30 - 9.75
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक7.90 - 9.307.90 - 9.307.90 - 9.30
बंधन बैंक8.41 - 13.388.41 - 13.388.41 - 13.38
आरबीएल बैंक8.20 से शुरू8.20 से शुरू8.20 से शुरू
सीएसबी बैंक8.30 से शुरू8.30 से शुरू8.30 से शुरू
एचडीएफसी बैंक7.75 से शुरू7.75 से शुरू7.75 से शुरू
सिटी यूनियन बैंक8.25 - 9.508.50 - 10.008.75 - 10.50

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में होम लोन पर ब्याज दर

ऋणदाता का नाम30 लाख रुपये तक (%)75 लाख रुपये तक (%)75 लाख रुपये से अधिक (%)
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस7.15 से शुरू7.15 से शुरू7.15 से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस7.25 से शुरू7.25 से शुरू7.25 से शुरू
टाटा कैपिटल8.00 से शुरू8.00 से शुरू8.00 से शुरू
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस7.50 से शुरू7.50 से शुरू7.50 से शुरू
जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस8.20 से शुरू8.20 से शुरू8.20 से शुरू
एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस9.35 से शुरू9.35 से शुरू9.35 से शुरू
सम्मान कैपिटल8.75 से शुरू8.75 से शुरू8.75 से शुरू
आदित्य बिड़ला कैपिटल7.75 से शुरू7.75 से शुरू7.75 से शुरू
आईसीआईसीआई होम फाइनेंस7.50 से शुरू7.50 से शुरू7.50 से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस7.65 से शुरू7.65 से शुरू7.65 से शुरू

66 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप 7.10 फीसदी की ब्याज दर पर 10 साल के लिए 66 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 76,972 रुपये की बनेगी। यहां आप लोन अवधि के दौरान कुल ब्याज 26,36,662 रुपये चुकाएंगे। यह लोन आप 15 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 59,692 रुपये की बनेगी। यहां कुल ब्याज 41,44,608 रुपये बनेगा। अगर आप 20 साल के लिए यह लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 51,567 रुपये की बनेगी। ऐसे में कुल ब्याज 57,75,995 रुपये बनेगा।

लोन अवधिमासिक ईएमआई (रु.)कुल ब्याज (रु.)
10 वर्ष76,97226,36,662
15 वर्ष59,69241,44,608
20 वर्ष51,56757,75,995
25 वर्ष47,06975,20,791
30 वर्ष44,35493,67,479

जैसे-जैसे लोन अवधि ज्यादा रखेंगे, ईएमआई की रकम तो कम हो जाएगी, लेकिन लोन अवधि के दौरान कुल ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ेगा। आप इस लोन में लोन अवधि 25 साल रखें, तो मंथली ईएमआई 47,069 रुपये की बनेगी और आपको कुल ब्याज 75,20,791 रुपये चुकाना होगा। लोन अवधि 30 साल होने की स्थिति में मंथली ईएमआई 44,354 रुपये होगी और कुल ब्याज 93,67,479 रुपये चुकाना होगा।