कारोबार

भारत में विस्तार योजना पर MG Motors की नई रणनीति, देखें पूरा इंटरव्यू

भारत में धूम मचाने को तैयार MG Hector केवल 50,000 रुपए से कर सकते हैं बुकिंग देश की पहली इंटरनेट कार है MG Hector
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2019, 6:56 PM IST
MG Motors
Patrika Interview: भारत में विस्तार योजना पर MG Motors की रणनीति, देखें पूरा इंटरव्यू

नई दिल्ली। आप देख रहे हैं पत्रिका की खास पेशकश Patrika@MG Hector. देश की पहली इंटरनेट कार जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो खत्म हो गई। MG motors ने मंगलवार से इसकी बुकिंग शुरु कर दी है। खास बात यह है कि आप Hector की बुकिंग केवल 50,000 रुपए से शुरु कर सकते हैं। MG Motor की इस खास कार और कंपनी की आगे की योजनाओं पर पत्रिका के मनीष रंजन ने MG Motor India के प्रेसीडेंट एंव एमडी राजीव छाबा से खास बातचीत की। आइए देखते है पूरा इंटरव्यू...

Q. 1. MG Motors की विस्तार योजना क्या है।

Ans. MG Motors 1924 से ग्राहकों का ख्याल रख रही है। पहली गाड़ी में हम कई ऐसे नए फीचर्स दे रहे हैं, जो इस रेंज में अबतक उपलब्ध नहीं हो सकी। हम ग्राहकों के साथ साथ डीलर्स का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। बात सुरक्षा की हो या टेक्नॉलिजी की हमने दोनों पर काम किया है। विस्तार योजना के तहत हम सितंबर 2019 तक भारत में MG Motors के 250 नए स्टोर्स खोलने जा रहे हैं। वहीं ई-व्हीकल्स पर भी आने वाले समय में कंपनी फोकस करेगी।

Q.2 MG Motor शोरुम का संचालन खुद करेगा या इसे आउटसोर्स किया जाएगा?

Ans- गुरुग्राम और मुंबई में हमने अपना शोरुम खरीदा है। लेकिन बाकि जगह इसे आउटसोर्स किया जाएगा। सितंबर 2019 तक 250 स्टोर्स की नेटवर्क शुरु करने की योजना है। अभी फिलहाल 50 स्टोर्स पर काम जारी है। सितंबर 2019 तक इस सेंगमेट की 80 फीसदी मार्केट पर पकड़ बनाने की योजना है।

Q.3 ई- वाहनों को लेकर MG Motors की भारत में क्या रणनीति है।

Ans - देखिए भारत में ई-वाहनों के लिए सरकार भी काफी जोर दे रही है। और जैसा कि साफ है कि आने वाला बाजार ई-वाहनों का ही होगा। तो हमारी भी तैयारी है कि हम इस मार्केट को कैप्चर करेंगे। हमारे पास पूरी टेक्नॉलिजी है, बैकअप है तो उम्मीद है कि हम इस सेंगमेंट में लीडरशिप पोजिशन हासिल करने में कामयाब रहेंगे। इस साल के अंत तक इस सेंगमेंट में लांच करेंगे। जिसकी रेंज 350 किलोमीटर की होगी। ताकि ग्राहक रात में गाड़ी चार्ज करें तो पूरे 24 घंटों तक चला सके।

Q.4 जब भी बाजार में नई गाड़ी आती है तो सबसे पहले ग्राहक के मन में पार्ट्स की उपलब्धता और After Self Srvice का सवाल मन में उठता है। इस तरफ आपकी क्या तैयारी है।

Ans - शुरु से ही हमारा फोकस पार्ट्स की उपलब्धता और After Self Srvice पर रहा है। हमारे पास कई सेंटर्स है जहां से पार्ट्स की उपलब्धता पूरी हो सकेगी। इसके अलावा आने वाले समय में और भी सेंटर्स खोलने वाले है।

Q.5 - इस सेगमेंट में पहले से ही 5 Suv मौजूद है, तो ऐसे में हेक्टर दूसरों से कैसे अलग है।

Ans- इस गाड़ी की सेफ्टी, सिक्योरिटी, फ्यूल एफिसिएंशी और नई टेक्नॉलिजी इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाती है। बची प्राइस रेंज की बात तो 15 से 20 लाख की रेंज में मार्केट में जो भी गाड़ियां मौजूद है उनमें Hector सबसे अलग है।

क्यों खास है MG Motors

केवल 50,000 रुपए से कर सकते हैं बुकिंग

देश की पहली इंटरनेट कार है MG Hector

पेट्रोल इंजन के साथ 48-वोल्ट के माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मौजूद

10.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद

आने वाले सालों में ई व्हीकल्स पर भी होगा फोकस

Updated on:
5 Jun 2019, 6:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या रह गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट