कारोबार

KitKat-Theft: पोलैंड जा रही 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, रास्ते से कैसे गायब हुआ ट्रक

Kitkat chocolate stolen : पोलैंड ले जाई जा रही 12 टन किटकैट चॉकलेट रास्ते से चोरी हो गई है। नेस्ले को करीब 2 करोड़ रुपये का चपत लगी है, पुलिस जांच में जुटी।

2 min read
Mar 30, 2026
किटकैट चॉकलेट और नेस्ले। फोटो: Instgram/ scoopso_ice/Anshi yadav)

Nestle Global News : दुनिया की दिग्गज खाद्य निर्माता कंपनी नेस्ले (Nestle) को एक बड़ा झटका लगा है, जहां उसकी मशहूर किटकैट चॉकलेट (KitKat Chocolate) की एक विशाल खेप रहस्यमयी तरीके से चोरी हो गई है। जानकारी के अनुसार, इटली से पोलैंड (Poland) ले जाई जा रही करीब 12 टन चॉकलेट से लदा ट्रक रास्ते से ही गायब (Truck Hijack Case) हो गया है। इस 4 लाख किटकैट से भरी पूरी खेप की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये (Rs 2 Crore Heist) बताई जा रही है। इस सनसनीखेज चोरी(Chocolate theft) ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

12 टन किटकैट का रहस्यमयी रूप से चट (Massive Chocolate Theft)

चोरी की यह घटना तब सामने आई जब किटकैट चॉकलेट का एक बड़ा स्टॉक निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रक पोलैंड की ओर जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 12 टन की मात्रा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें लाखों की संख्या में किटकैट की छोटी-बड़ी बार मौजूद थीं।

2 करोड़ रुपये का लगा फटका (Huge Financial Loss)

चॉकलेट की इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश हो सकती है। इतनी बड़ी मात्रा में चॉकलेट को छिपाना और फिर उसे काले बाजार (Black Market) में बेचना किसी बड़े गिरोह का काम हो सकता है।

पोलैंड पुलिस का हाई अलर्ट (Investigation by Police)

जैसे ही ट्रक के गायब होने की सूचना मिली, संबंधित देशों की पुलिस और इंटरपोल जैसी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। रास्ते के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ट्रक ड्राइवर के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने ट्रक का जीपीएस सिस्टम (GPS System) जाम कर दिया था ताकि उनकी लोकेशन का पता न चल सके।

चॉकलेट की तस्करी का नया ट्रेंड (New Trend in Smuggling)

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में कीमती खाद्य पदार्थों, विशेषकर लग्जरी चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स की चोरी के मामले बढ़े हैं। किटकैट जैसी लोकप्रिय ब्रांड की चॉकलेट को कहीं भी आसानी से बेचा जा सकता है, जिससे अपराधियों के लिए इसे ठिकाने लगाना आसान हो जाता है। नेस्ले ने इस मामले पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन नुकसान की पुष्टि की है।

कंपनी के लिए यह एक गंभीर सुरक्षा चूक

लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं कि "चोरों का तो अब ब्रेक पक्का है", लेकिन कंपनी के लिए यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है। पुलिस अब उन थोक विक्रेताओं पर नजर रख रही है जिन्हें अचानक सस्ते दाम पर किटकैट के स्टॉक की पेशकश की जा रही है। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय रसद (Logistics) कंपनियों ने अपने कीमती कार्गो की सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दी है।


Also Read
View All

अगली खबर