कारोबार

New Rules 1 January 2026: साल खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 ज़रूरी काम, हो सकता है भारी नुकसान

New Rules 1 January 2026: 31 दिसंबर 2025 कई अहम डेडलाइन का आखिरी दिन है, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। साल खत्म होने से पहले कार खरीद, निवेश, PAN-Aadhaar लिंक और टैक्स से जुड़े ये 4 काम निपटा लें।

2 min read
Dec 27, 2025
एक जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम (Fole Photo)

New Rules 1 January 2026: नया साल 2026 शुरू होने वाला है और 31 दिसंबर 2025 कई डेडलाइन का आखिरी दिन है। कार खरीदने से लेकर निवेश और टैक्स से जुड़े कामों में देरी करने पर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं या सुविधाएं छिन सकती हैं। आइए जानते हैं वो 4 जरूरी काम जो 31 दिसंबर तक पूरा कर लेने है।

कार खरीदने का सस्ता मौका

  • अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी करें। कई ऑटो कंपनियों ने 1 जनवरी 2026 से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
  • JSW MG Motor ने अपनी सभी कारों (ICE और EV) की कीमतें 2% तक बढ़ाने की घोषणा की है।
  • Mercedes-Benz और BMW जैसी लग्जरी कंपनियां भी 2-3% तक हाइक करेंगी।
  • Honda, Renault, Nissan जैसी कंपनियां भी कीमतें बढ़ा रही हैं।
  • टाटा मोटर्स और महिंद्रा भी जल्द हाइक का ऐलान कर सकती हैं, जबकि मारुति सुजुकी और हुंडई ने अभी कोई घोषणा नहीं की है।

कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह इनपुट कॉस्ट, रुपए की कमजोरी और लॉजिस्टिक्स खर्च हैं। अगर आप 31 दिसंबर तक बुकिंग कर लेते हैं, तो मौजूदा कीमतों पर कार मिल सकती है।

छोटी बचत योजनाओं में निवेश

  • आरबीआई ने 5 दिसंबर 2025 को रेपो रेट 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। इससे बैंक FD और छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) की ब्याज दरें प्रभावित होती हैं।
  • सरकार हर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून आदि) में इन दरों की समीक्षा करती है।
  • जनवरी-मार्च 2026 के लिए नई दरों का ऐलान 31 दिसंबर 2025 के आसपास होने की उम्मीद है।
  • विशेषज्ञों का अनुमान है कि दरें घट सकती हैं, क्योंकि रेपो रेट कम होने से बैंकों को सस्ता पैसा मिलता है।

अगर आप PPF, NSC, Sukanya Samriddhi, SCSS जैसी स्कीम्स में निवेश करने वाले हैं, तो 31 दिसंबर तक कर लें। मौजूदा ऊंची दरों का फायदा मिलेगा।

PAN को Aadhaar से लिंक करें

  • 31 दिसंबर 2025 कुछ लोगों के लिए PAN-Aadhaar लिंकिंग की आखिरी तारीख है (खासकर जिन्होंने Aadhaar एनरोलमेंट ID से PAN बनवाया था)।
  • लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से PAN इनऑपरेटिव हो जाएगा। अगर आप ये काम नहीं निपटाते हैं तो ITR फाइल नहीं कर पाएंगे, रिफंड नहीं मिलेगा, बैंक/म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शन रुक सकते हैं, हायर TDS कटेगा।
  • ऑनलाइन इनकम टैक्स पोर्टल या SMS से आसानी से लिंक कर सकते हैं। देरी पर ₹1000 जुर्माना भी लग सकता है।

बिलेटेड ITR फाइल करें

वित्त वर्ष 2024-25 (AY 2025-26) का बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है।
अगर नहीं फाइल किया तो रिफंड हमेशा के लिए अटक जाएगा। नोटिस और जुर्माना लग सकता है। आपको बता दें की 31 दिसंबर के बाद ITR-U फाइल कर सकते हैं, लेकिन एक्स्ट्रा टैक्स पेनल्टी (25% से 70% तक) देनी पड़ेगी।

Published on:
27 Dec 2025 09:29 am
Also Read
View All

अगली खबर