कारोबार

KPIT Technologies का शेयर 16% टूटा, Wheels India और Apar Industries समेत इन स्टॉक्स में भी आई भारी गिरावट

Share Market Fall: एनएसई में 20 रुपये से ऊपर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट केपीआई टेक्नोलॉजी के शेयर में देखने को मिली। इसके अलावा व्हील्स इंडिया, वालचंद नगर जैसी कंपनियों के शेयर भी काफी टूटे हैं।
2 min read
Jul 01, 2026
Nifty Share Fall List
Wheels India के शेयरों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Wheels India Share Fall Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। आज के दिन सेंसेक्स 453.97 अंक यानी कि 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी-50 ने 140.10 अंकों यानी 0.59 फीसदी की बढ़त बनाई। निफ्टी नेक्स्ट-50 में 471 अंक यानी कि 0.66 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। एनएसई पर आज केपिट टेक्नोलॉजी, व्हील्स इंडिया, वालचंद नगर उद्योग जैसे शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

केपीआईटी टेक्नोलॉजी (KPIT Technologies Share)

केपीआईटी टेक्नोलॉजी मोटर वाहन कंपनियों को एंबेडेड सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग सेवाएं देती है। आज बाजार में इस कंपनी के शेयर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसका शेयर 16.46 फीसदी यानी कि 110.55 रुपये की गिरावट के साथ 561 रुपये पर बंद हुआ। इससे इसका कुल मार्केट कैप घटकर 15,379.86 करोड़ रुपये रह गया। इस शेयर में बिकवाली इतनी हावी थी कि इसने आज कारोबार के दौरान 555.50 रुपये का नया 52 वीक लो बनाया है। बात करें इसके 52 वीक हाई प्राइस की तो यह 1328 रुपये है।

व्हील्स इंडिया (Wheels India Share)

टीवीएस समूह की कंपनी व्हील्स इंडिया लिमिटेड वाहनों के लिए स्टील और एल्युमीनियम के पहियों के निर्माण का कार्य करती है। आज इसका शेयर 10.41 फीसदी यानी कि 186.00 रुपये की गिरावट के साथ 1600 रुपये पर बंद हुआ। इससे इसका मार्केट कैप घटकर 3,909.28 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले 30 जून 2026 को इसका शेयर अपने 52 वीक हाई प्राइस 1808 रुपये पर पहुंचा था। वहीं, इसकी 52 वीक लो प्राइस 705.85 रुपये है।

वालचंद नगर उद्योग (Walchand nagar Industries Share)

रक्षा, एयरोस्पेस और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए भारी उपकरण बनाने वाली कंपनी वालचंद नगर के शेयर में बुधवार को भारी गिरावट दिखी। इसका शेयर 10.65 फीसदी यानी कि 29 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर की इस गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 1,6580.60 करोड़ रुपये रह गया। इस शेयर का 52 वीक हाई प्राइस 315.80 रुपये है। वहीं 131 रुपये इस शेयर का 52 वीक लो प्राइस है।

नर्मदा एग्रोबेस (Narmada Agrobase Share)

कृषि और पशुपालन से जुड़े प्रोडक्ट्स का उत्पादन करने वाली नर्मदा एग्रोबेस कंपनी के शेयर में आज 9.40 फीसदी यानी कि 3.77 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। इसके एक शेयर की प्राइस 36.32 रुपये पर आ गई। इस गिरावट के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप 137.79 करोड़ रुपये रह गया। 10 जून 2026 को इस शेयर में 45.17 रुपये का 52 वीक हाई प्राइस दर्ज हुआ। वहीं, 17.20 रुपये इस शेयर का 52 वीक लो प्राइस है।

अपार इंडस्ट्रीज (Apar Industries Share)

अपार इंडस्ट्रीड के शेयर में आज 6.94 फीसदी यानी कि 1090 रुपये की गिरावट आई। इस बड़ी गिरावट के बाद शेयर की प्राइस 14,605 रुपये रह गई। कंपनी का कुल मार्केट कैप 58,674.47 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी का शेयर 24 जून को ही 17,157 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंचा था। इसके अलावा कंपनी का 52 वीक लो प्राइस 21 जनवरी 2026 को 6,801 रुपये था।

Published on:
01 Jul 2026 05:00 pm