Nita Ambani: इंडियन बिजनेस लीडर अवार्ड्स (IBLA) 2024 में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू ब्रांड इंडिया के सम्मान से नवाजा गया। आइए जानते है पूरी खबर।
Nita Ambani: इंडियन बिजनेस लीडर अवार्ड्स (IBLA) 2024 में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू ब्रांड इंडिया के सम्मान से नवाजा गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान को स्वीकार करते हुए नीता अंबानी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, यह सदी भारत और खासतौर पर महिलाओं की है।
पुरस्कार ग्रहण करते समय नीता अंबानी (Nita Ambani) ने यह सम्मान भारत की हर उस महिला को समर्पित किया, जो कर्म, भक्ति, ज्ञान, मातृत्व, नेतृत्व और करुणा के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा, भारतीय महिलाएं न केवल देश की प्रगति की कहानी को आगे बढ़ाएंगी, बल्कि अपनी इनोवेशन और नेतृत्व क्षमता से इसे एक नई दिशा भी देंगी। नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भारतीय महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प जताते हुए कहा कि यह सदी महिलाओं के लिए नए अवसरों और अनंत संभावनाओं से भरी हुई है।
नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने सांस्कृतिक केंद्र *नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मात्र दो वर्षों में इसे दुनिया के सात शीर्ष सांस्कृतिक केंद्रों में स्थान मिला है। उन्होंने बताया, अब तक इस केंद्र में 6,000 से अधिक कलाकारों और 20 लाख से अधिक मेहमानों का स्वागत किया गया है।
नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि भारत आज उस मोड़ पर खड़ा है, जहां दुनिया का भविष्य आकार ले रहा है। उन्होंने कहा, मैं एक ऐसे भारत का सपना देखती हूं जो साहस, प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्कृति के माध्यम से दुनिया का नेतृत्व करे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की युवा आबादी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
पुरस्कार स्वीकार करते हुए नीता अंबानी (Nita Ambani) ने साधारण लोगों के असाधारण सपनों की बात करते हुए कहा, हमारा विश्वास है कि साधारण लोग भी असाधारण सपने देख सकते हैं और उन्हें साकार करने के लिए पूरी मेहनत कर सकते हैं। उनके इस बयान ने न केवल भारतीय युवाओं को प्रेरित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे सही मार्गदर्शन और विश्वास के साथ कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है।
नीता अंबानी का योगदान न केवल बिजनेस और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, बल्कि उन्होंने भारत को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।