कारोबार

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए अपने शहर में प्रति लीटर के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है। आज पेट्रोल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है।

2 min read
petrol price
petrol price

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है। आज (02 जुलाई 2021) पेट्रोल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। वहीं डीजल के भाव कोई बदला नहीं आया है। राजधानी दिल्‍ली में भी पेट्रोल का भाव तेजी से 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच रहा है। आज दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं कोलकाता में 40 पैसे प्रति लीटर। इसके पहले बुधवार और गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार ने दिया निजी स्कूलों को 15 फीसदी फीस कटौती का आदेश
जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 99.16 रुपए जबकि डीजल 89.18 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपए व डीजल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.13 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।

































































शहरपेट्रोल (रुपए/लीटरडीजल (रुपए/लीटर)
नई दिल्‍ली99.1689.18
मुंबई105.2496.72
कोलकाता99.0492.03
चेन्‍नई100.1393.72
नोएडा96.4289.67
बेंगलुरु103.0594.54
पटना101.2194.52
जयपुर98.29105.91
लखनऊ96.3189.59
गुरुग्राम96.8689.78
चंडीगढ़95.3688.81

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, पटना, चेन्‍नई, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।


हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
02 Jul 2021 07:49 am