1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi ने एक बार फिर लोगों को Gold न खरीदने की सलाह दी, विदेश में शादी न करने की भी अपील की, जारी किया वीडियो मैसेज

PM Modi Gold News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जरूरत न होने पर सोना न खरीदने की सलाह दी है। साथ ही विदेश में छुट्टियां मनाने और शादी करने से बचने की भी अपील की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 01, 2026

PM Modi News

पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की है। (PC: File Photo)

PM Modi Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है। उन्होंने एक बार फिर लोगों से जरूरत न होने पर सोना खरीदने से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही पीएम ने कहा कि अगर विदेश यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए हो रही है, तो उसे टालना चाहिए। विदेश में शादी करने से भी बचना चाहिए। पीएम ने यह बात मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से एक वीडियो संदेश में कही। वे यहां शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

7.8 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भारत की अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध, संकट, सप्लाई चेन में रुकावट और अनिश्चितता के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश ने 7.8 फीसदी की आर्थिक विकास दर हासिल की है और अब इस रफ्तार को बनाए रखने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में स्वदेशी चीजों को जितना ज्यादा महत्व दिया जाएगा, उतना ही आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। उनका कहना था कि आज की मेहनत आने वाली पीढ़ी के सपनों को पूरा करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जब आजादी के 100 साल पूरे होंगे, तब देश की युवा पीढ़ी के सामने एक विकसित भारत खड़ा होना चाहिए।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं देश के भीतर कुछ लोग निराशा के माहौल में रहकर हर तरफ झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने इसके लिए 'झूठ की गूंज' शब्द का इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर तंज थी। राहुल गांधी का यह अभियान छात्रों से जुड़े मुद्दों, पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे विषयों को लेकर चलाया गया था। मोदी ने कहा कि देश ने इन तमाम चुनौतियों को पार करते हुए 7.8 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। अब जरूरत इस रफ्तार को आगे भी बनाए रखने की है।

युवाओं के सपने पूरे करने की बात

प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज देश जो मेहनत कर रहा है, उसका फायदा आने वाले समय में युवा पीढ़ी को मिलेगा। उन्होंने देशवासियों से विकास की इस यात्रा में लगातार योगदान देने की अपील की। मोदी ने कहा कि सरकार की नीतियां सही दिशा में हैं और उसकी नीयत साफ है। देश के 140 करोड़ लोगों की सामूहिक ताकत भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है।