कारोबार

Petrol-Diesel Price Today: आज नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अपने शहर में आज का भाव

तेज कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमते जारी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर रखा है।

2 min read
Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price

नई दिल्ली। तेज कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमते जारी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर रखा है। आज यानी 23 जून को पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, डीजल का 88.23 रुपए में बिक रहा है। मंगलवार को कीमतों में इजाफा करते हुए पेट्रोल का भाव 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल का भाव 26 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गया था।

जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो मुंबई में पेट्रोल के दाम पिछले महीने 96.81 रुपए प्रति लीटर था, लेकिन एक महीने में दाम बढ़कर 103.69 रुपए पहुंच गए। वहीं डीजल 87.79 रुपए से बढ़कर 95.72 रुपए हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो पेट्रोल 97.50 प्रति लीटर और डीजल 88.23 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 97.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.08 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 100.76 रुपए प्रति लीटर और 93.54 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में मामूली गिरावट आई है। माना जा रहा है कि इसकी मुख्य वजह कोरोना संक्रमण मामलों में आई गिरावट है। कई देशों में ट्रैवल शुरू हो गया है। ऐसे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीज़ल की डिमांड और बढ़ेगी।






































































शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
नई दिल्‍ली97.5088.23
मुंबई103.6395.72
कोलकाता97.3891.08
चेन्‍नई98.6592.83
नोएडा94.8088.72
बेंगलुरु100.7693.54
हैदराबाद101.3396.17
पटना99.5593.56
जयपुर104.1797.27
लखनऊ94.7088.64
गुरुग्राम95.2588.83
चंडीगढ़93.7787.87

इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट की जाती है। आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Updated on:
23 Jun 2021 10:04 am
Published on:
23 Jun 2021 07:56 am