कारोबार

Petrol-Diesel Price Today: देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपए लीटर, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बढ़ती महंगाई से आम आदमी को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

2 min read
Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बढ़ती महंगाई से आम आदमी को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार), 10 मई 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक बार फिर किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बीते एक महीने से तेल के दाम स्थिर है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और 104.77 रुपए लीटर बिक रहा है। 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कोइ बदलाव नहीं किया है।

यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल
देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.83 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। वहीं, आंध्र प्रदेश के चित्तूर में डीजल 107.68 रुपये प्रति लीटर है।

इन राज्यों में पेट्रोल 100 के पार
देश में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी है। कई शहरों पेट्रोल शतक लगा चुका था। बीते कुछ दिनों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल भी 100 के पार जा पहुंचा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ऊपर चल रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है।

आपके शहर के लेटेस्ट भाव
दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए और डीजल 99.83 रुपए पति लीटर
चेन्‍नई में पेट्रोल 110.85 रुपए और डीजल 100.94 रुपए पति लीट
नोएडा में पेट्रोल 110.47 रुपए और डीजल 97.03 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 110.61 रुपए और डीजल 105.86 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपए और डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ में पेट्रोल 104.74 रुपए और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 116.23 रुपए और डीजल 101.06 रुपए प्रति लीटर
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपए प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 118.13 रुपए और डीजली 101.01 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- अदानी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप भारतीय स्टेट बैंक से हुआ अधिक, निवेशकों का बना पसंदीदा शेयर


हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
10 May 2022 07:56 am
Also Read
View All